फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   school girl gang-raped, video viral, accused arrested

यूपी : छात्रा से दुष्कर्म कर वायरल किया वीडियो, पुलिस ने धर दबोचा आरोपी

Mon, 23 Jul 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 23 Jul 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
school girl gang-raped, video viral, accused arrested
रेप पीड़िता

मेरठ के खतौली में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की रहने वाले कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली।
विज्ञापन

आरोपी युवक छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। 

आरोपी कई माह से कर रहा था ब्लैकमेल

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक पिछले कई दिन से छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था और शनिवार को युवक ने पीड़िता छात्रा का वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। परिजनों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिर्पोअ दर्ज कर ली गई।
 
पुलिस ने शुक्रवार रात को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी के पकड़े जाने पर लोग एकत्र होकर थाने में पहुंचे। और युवक को बेकसूर बताते हुए हंगामा किया, हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली। पुलिस ने युवक पर आरोप साबित करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed