फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   School girl fell from bus due to driver's negligence

बस से उतरते समय बस की चपेट में आकर मीरापुर निवासी छात्रा घायल हो गई।

Tue, 23 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
School girl fell from bus due to driver's negligence
चालक की लापरवाही से बस से गिरी छात्रा
विज्ञापन

मवाना। चालक की लापरवाही से मीरापुर निवासी एक छात्रा बस से गिर गई। यात्रियों के शोर मचाने पर बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।

मीरापुर निवासी सोनी पुत्री राजीव मवाना क्षेत्र के सुशील इंस्टीट्यूट में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह मीरापुर से सहेली के साथ मवाना आई थी।
फलावदा चौराहे पर उतरते समय चालक ने बस चला दी जिससे वह सड़क पर गिर गई। यात्रियों के शोर मचाने पर चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय निवासियों ने छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed