फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   school girl death in suspicious condition at Supertech Palm Green in meerut

यूपी: सुपरटेक पाम ग्रीन बिल्डिंग में अचानक आई तेज आवाज, बाहर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Mon, 03 Dec 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 03 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
school girl death in suspicious condition at Supertech Palm Green in meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पाम ग्रीन सोसाइटी में  सी ब्लॉक की बिल्डिंग से रविवार शाम 7:30 बजे 12वीं की छात्रा संदिग्ध हालत में नीचे गिर गई। छात्रा को  शारदा रोड स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी तक छात्रा के परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। छात्रा बिल्डिंग से नीचे कैसे गिरी इसको लेकर अभी कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। कुछ लोग छात्रा के कूदने के बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन

 

सुपरटेक पामग्रीन सोसायटी के सी ब्लॉक में फ्लैट नंबर 302 में यतींद्र महेश्वरी का परिवार रहता है। यतींद्र माहेश्वरी की परतापुर में टेनिस बॉल बनाने की फैक्ट्री है। उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटा बाहर जॉब करता है दूसरा बेटा पढ़ाई कर रहा है, बेटी दामिनी वेस्टर्न रोड स्थित एमपीएस स्कूल में 12वीं की छात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम 7:30 बजे सी ब्लॉक बिल्डिंग में बेसमेंट पार्किंग के एंट्री गेट पर अचानक लोगों ने बहुत तेज आवाज सुनी। आसपास फ्लैट के लोग दौड़कर पहुंचे तो दामिनी नीचे पड़ी हुई थी। तभी उसका भाई भी दौड़ते हुए आ गया। 
 

आसपास के कुछ फ्लैट मालिक और गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्ची को उसके परिवार और सोसायटी के लोग शारदा रोड स्थित दीप हॉस्पिटल में ले गए। छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। 

सर में चोट होने की वजह से छात्रा की नाजुक हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। वह कोमा की स्थिति में है। 9वीं मंजिल से गिरी या कोरिडोर से कुछ स्पष्ट नहीं
छात्रा जहां पर नीचे गिरी है उस साइड छात्रा के फ्लैट की बालकनी नहीं है। 

अगर वह कोरिडोर से गिरती तो भी यहां नहीँ होती। ऐसे में लोगों का मानना है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वह 9वीं मंजिल पर पहुंच गई और वहां से पैर फिसलने की वजह से या किसी और कारण से नीचे गिर गई हो। 

वहीं लोगों का कहना है कि जिस तरह के से छात्रा जहां पर नीचे गिरी है  वहां  पैर फिसलने से नहीं गिरा जा सकता है  इससे माना जा रहा है कि कहीं घर में किसी वजह से किसी बात पर छात्रा 9वीं मंजिल पर पहुंची और वहां से नीचे कूद गई। 

हालांकि इस पूरे मामले में छात्रा के परिवार की तरफ से रात तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। पूरी सोसाइटी में छात्रा के इस तरह गिरने से लोग दुखी हैं।
 
जहां पर छात्रा गिरी है वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है जिससे कि पता चल सके कि वह कैसे गिरी है। वहीं छात्रा के परिजनों का कहना था कि यह उनका पारिवारिक मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed