{"_id":"691df5d54f172c5c5009a436","slug":"school-bus-hits-mound-of-mud-one-student-injured-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100783-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूल बस मिट्टी के ढेर से टकराई, एक विद्यार्थी चाेटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूल बस मिट्टी के ढेर से टकराई, एक विद्यार्थी चाेटिल
विज्ञापन
नहर किनारे अनियत्रिंत होकर मिट्टी की चट्टान से कराई स्कूल की क्षतिग्रस्त बसफोटो स्त्रोत पुलिस
प्रबंधक और प्रधानाचार्य समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। क्षेत्र के गांवों से परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव आसिफाबाद स्थित आरपीएस स्कूल में विद्यार्थियों को लेकर जा रही स्कूल बस बुधवार सुबह 7:30 बजे सिलोर नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर मिट्टी के ढेर से टकरा गई। बस टकराते ही बच्चों की चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला। एक बच्चा चोटिल हो गया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों को सकुशल देखने के बाद राहत की सांस ली। पुलिस बस को कब्जे में लेकर स्कूल मालिक, प्रधानाचार्य, बस मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह आरपीएस पब्लिक स्कूल की बस क्षेत्र के गांवों से विद्यार्थियों को लेकर नहर के रास्ते स्कूल जा रही थी। बस की हालत खस्ता होने के बावजूद चालक बस को लापरवाही और तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान किसी को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकरा गई। इससे बस आगे से तरफ क्षतिग्रस्त हो गई। बस टकराते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने कॉल कर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और बच्चों को बस से बाहर निकाला। इसमें एक बच्चा चोटिल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजन विद्यार्थियों को लेकर घर चले गए थे।
सीओ प्रमोद कुमार के अनुसार पुलिस ने स्कूल मालिक राजपाल शर्मा, प्रधानाचार्य सौरभ शर्मा, बस मालिक परीक्षितगढ़ निवासी इश्तियाक और बस चालक सारंगपुर निवासी शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रबंधक और प्रधानाचार्य पिता-पुत्र हैं। मामले की जांच की जा रही है।