फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scholarship Scam: Action will be taken on many more

छात्रवृत्ति घोटाला : अभी कई और पर होगी कार्रवाई

Mon, 03 Oct 2022 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Scholarship Scam: Action will be taken on many more
छात्रवृत्ति घोटाला : अभी कई और पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सरूरपुर। अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में मदरसा व स्कूलों के संचालक विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ करके लगातार छात्रवृत्ति की धनराशि का गबन कर रहे हैं। वर्ष 2010-11 में भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति में लगभग छह करोड़ का घोटाला हुआ था। जिसकी शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता ने 2012 में तत्कालीन डीएम विकास गोठवाल से लेकर शासन स्तर तक की थी। जिसकी जांच शासन के आदेश पर आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन मेरठ इकाई द्वारा की जा रही है।
छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में अब तक जनपद के लगभग 96 स्कूल व मदरसों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों तथा तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुमन गौतम, तत्कालीन पटल सहायक संजय त्यागी पर ईओडब्ल्यू मेरठ में मुकदमे पंजीकृत हो चुके हैं। जांच में सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी दीन मोहम्मद चौहान ने चार संस्थाओं के नाम से गबन किया है। जिसमें मदरसा गुडविन मुल्तान नगर हर्रा के नाम से 402000 रुपये गुडविन पब्लिक स्कूल हर्रा के नाम से सत्रह लाख 65 हजार, गुडविन जूनियर हाई स्कूल के नाम से 495000 व गुडविन अरेबिक स्कूल के नाम से 15 हजार की छात्रवृत्ति की धनराशि का गबन कर लिया था। शिक्षा माफिया दीन मोहम्मद एक ही भवन में छह संस्थाओं की मान्यता ले रखी है। जिनमें गुडविन पब्लिक स्कूल, गुडविन जूनियर हाई स्कूल, गुडविन इंटर कॉलेज, मदरसा गुडविन, गुडविन अरेबिक कॉलेज व मदरसा गुडविन लिलबानत शामिल है।
विज्ञापन

मदरसा संचालक इतना शातिर है कि जब मदरसों की जांच होती है तो भवन पर से इंटर कॉलेज का बोर्ड हटाकर मदरसे का बोर्ड लगा देता है। हालांकि विभागीय अधिकारियों को इन फर्जी मदरसों की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed