फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scholarship and fee scam in ITI college, allegations of embezzlement

Meerut News: आईटीआई कॉलेज में छात्रवृत्ति और फीस घोटाला, गबन का आरोप

Wed, 01 Oct 2025 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Scholarship and fee scam in ITI college, allegations of embezzlement
सरधना। क्षेत्र एक आईटीआई कॉलेज में छात्रवृत्ति और फीस की रकम हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों ने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर संस्थान के दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर 44.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता यज्ञदत्त शर्मा निवासी विवेक विहार रुड़की रोड का आरोप है कि आरोपी व्यक्तियों ने अपने परिजनों और परिचितों के नाम से चेक, नकद और ड्राफ्ट के माध्यम से बड़ी रकम निकाली। इसके साथ ही छात्रों से ली गई फीस और सरकारी छात्रवृत्ति की रकम भी निजी बैंक खातों में स्थानांतरित करा ली गई। इस पूरे घोटाले को ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेजों पर कब्जा कर अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी पक्ष ने इन आरोपों को झूठा और प्रतिशोधवश किया गया बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने पहले एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके चलते उनके विरुद्ध यह झूठी शिकायत कराई जा रही है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed