फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SC Minor Girl Kidnapped, Mother Critically Injured in Sardhana; SP MLA Atul Pradhan, Azad Samaj Party Demand I

UP: सरधना में SC बेटी का अपहरण-मां पर जानलेवा हमला, SP विधायक अतुल प्रधान और आसपा पदाधिकारी मौके पर

Thu, 08 Jan 2026 04:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 08 Jan 2026 04:54 PM IST
सार

सरधना के कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की नाबालिग बेटी के अपहरण और उसकी मां पर जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई। घायल महिला अस्पताल में भर्ती है। सपा विधायक अतुल प्रधान और आज़ाद समाज पार्टी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
SC Minor Girl Kidnapped, Mother Critically Injured in Sardhana; SP MLA Atul Pradhan, Azad Samaj Party Demand I
अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में अनुसूचित जाति की नाबालिग बेटी के अपहरण और उसकी मां पर जानलेवा हमले का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


सपा विधायक अतुल प्रधान पहुंचे अस्पताल
गुरुवार को सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिला व उसके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। विधायक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और नाबालिग बेटी की शीघ्र सकुशल बरामदगी तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: सीजन का तीसरा सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, 15 डिग्री रहा पारा, शीतलहर से कांपा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

SC Minor Girl Kidnapped, Mother Critically Injured in Sardhana; SP MLA Atul Pradhan, Azad Samaj Party Demand I
अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा गांव
घटना के बाद आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी कपसाड़ गांव पहुंचा। जिला अध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह के नेतृत्व में संजीव पाल, डॉ. ओमप्रकाश, राय बहादुर सिंह, सोहनवीर सिंह, रामकिशोर, अफजल, राहुल, सुमित सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SC Minor Girl Kidnapped, Mother Critically Injured in Sardhana; SP MLA Atul Pradhan, Azad Samaj Party Demand I
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोप लगाया कि गांव के दबंगों ने अनुसूचित जाति की बेटी का अपहरण किया, जबकि उसे बचाने आई मां पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पार्टी नेताओं ने पुलिस से युवती की जल्द बरामदगी और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed