फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sayukt vyaapaar sangh news both

Meerut News: संयुक्त व्यापार संघ न्यूज..... दोनों संगठन की न्यूज एक साथ, important

Sat, 10 Oct 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
sayukt vyaapaar sangh news both

विज्ञापन
पहली news....
आजीविका की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा: नवीन गुप्ता
... केसरगंज से कृष्णा प्लाजा तक व्यापारियों ने लगाए काले झंडे
... तरुण गुप्ता ने व्यापारियों से एकजुट होकर शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
व्यापारियों की आजीविका और भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार संघ का काला झंडा अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अभियान के तहत केसरगंज, नगर निगम रोड, घंटाघर, मीना बाजार और बागपत रोड स्थित मलयाना के कृष्णा प्लाजा क्षेत्र में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए। व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और प्रभावित कारोबारियों के हितों की रक्षा की मांग उठाई।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि काला झंडा अभियान व्यापारियों की पीड़ा और उनके भविष्य से जुड़े सवालों को सरकार तक पहुंचाने का शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माध्यम है। यह मामला केवल दुकानों तक सीमित नहीं है बल्कि हजारों परिवारों, कर्मचारियों और उनके आश्रितों की आजीविका भी इससे जुड़ी है।
विज्ञापन

व्यापारी सचिन ने कहा कि प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर ऐसा व्यावहारिक समाधान निकाला जाना चाहिए। कानून का सम्मान बना रहे और व्यापारियों के रोजगार पर संकट न आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि बाजारों में व्यापारी जिस एकजुटता के साथ अभियान में भाग ले रहे हैं। वह उनके रोजगार और भविष्य को लेकर उनकी चिंता दर्शाता है। उन्होंने व्यापारियों से आपसी एकता बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान किसी व्यक्ति या संस्था के विरोध में नहीं बल्कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को सामने रखने के लिए चलाया जा रहा है।
व्यापारी नेता सुनील वर्मा और प्रदीप कुमार ने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले व्यापारियों के निवेश, परिस्थितियों और उनसे जुड़े परिवारों के भविष्य को ध्यान में रखा जाना चाहिए। सरकार और संबंधित विभागों को व्यापारियों की समस्याएं सुनकर ऐसा समाधान निकालना चाहिए जिससे व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रहें और रोजगार पर संकट न आए।
आबूलेन व्यापार संघ महामंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि शहर के विभिन्न बाजारों में काला झंडा अभियान जारी रहेगा। संगठन न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए प्रभावित व्यापारियों की आजीविका की रक्षा और उनकी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के लिए प्रयास करता रहेगा।

दूसरी न्यूज....
व्यापारियों की आमसभा के लिए संयुक्त व्यापार संघ ने तय की जिम्मेदारियां: अजय गुप्ता
... 12 अक्टूबर को आईएमए हॉल में होगी बैठक, व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए बनेगी रणनीति
... बाजारों में जनसंपर्क कर व्यापारियों को आमसभा के लिए किया जाएगा आमंत्रित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
संयुक्त व्यापार संघ की बैठक शनिवार को मेरठ मॉल स्थित वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर के कार्यालय पर हुई। इसमें 12 अक्टूबर को होने वाली व्यापारियों की आमसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आमसभा सोमवार शाम चार बजे बच्चा पार्क आईएमए हॉल में होगी।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपीं। महामंत्री सरदार दलजीत सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर तीन बजे सदर बाजार सब्जी मंडी के पास सत्येंद्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान से संगठन की टोली बाजारों में जनसंपर्क के लिए निकलेगी। टोली व्यापारियों को आमसभा की जानकारी देकर इसमें शामिल होने की अपील करेगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि 12 अक्टूबर की आमसभा मेरठ के व्यापारियों और आमजन के हित में मील का पत्थर साबित होगी। बैठक में उपाध्यक्ष नीरज त्यागी को कार्यक्रम का संयोजक घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पवन मित्तल ने कहा कि मेरठ के व्यापार को बचाने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

प्रवक्ता रजनीश कौशल ने कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ होते हैं। यदि व्यापारी उजड़ गए तो राष्ट्र की तरक्की भी प्रभावित होगी। बैठक में मंत्री ललित गुप्ता अमूल, सुधांशु महाराज, अंकित गुप्ता मनु, आलोक रस्तोगी, राजीव गोयल, प्रदीप शर्मा, पवन गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed