फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saying that he wanted to die, a young man jumped into the canal, the search continues

Meerut News: मरने का मन कर रहा है, यह कहकर नहर में कूदा युवक, तलाश जारी

Wed, 01 Mar 2023 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Saying that he wanted to die, a young man jumped into the canal, the search continues
जानी खुर्द (मेरठ)। जानी गंगनहर पुल से सोमवार को थाना लिसाड़ी गेट के श्याम नगर का रहने वाला युवक जोएब (18) गंगनहर में कूद गया। उसे बचाने के लिए कई व्यक्ति भी गंगनहर में कूदे, लेकिन हाथ नहीं लगा। पीएसी के गोताखोर जोएब की तलाश में गंगनहर में लगाए गए। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

जोएब पुत्र फरद मेरठ में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। परिजनों के अनुसार, कई दिनों से वह उदास चल रहा था। पूछने पर भी उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया। सोमवार सुबह जोएब घर से चला गया। दोपहर में जोएब ने अपने मामा के बेटे रजा को कॉल कर कहा कि उसका मरने का मन कर रहा है। इसलिए वह गंगनहर में कूदने जानी गंगनहर पुल पर आया है। रजा ने उससे काफी समझाया कि यह गलत है। कोई दिक्कत है तो वह उसे बताए। रजा ने कहा कि वह जानी गंगनहर पुल पर आ रहा है। रजा ने जोएब की बात परिजनों को बताई और तुरंत बाइक से जानी गंगनहर पुल पर पहुंचा।
विज्ञापन

रजा के अनुसार, जानी पुल के समीप खड़ा जोएब दूर से ही उसे देखते ही भाग कर गंगनहर में कूद गया। उसने शोर मचाया। काफी ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कुछ ग्रामीणों ने जोएब को बचाने के लिए गंगनहर उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन और जानी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जोएब की गंगनहर में तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर मौके पर बुलाए। लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया। जोएब के मामा यासीन के अनुसार, चार बहनों में वह अकेला भाई था। उसके गंगनहर में डूबने की जानकारी पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार गंगनहर में जोएब की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed