फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Save the society from superstition and hypocrisy and lead it towards education.

Meerut News: समाज को अंधविश्वास और पाखंडवाद से बचाकर शिक्षा की ओर ले जाएं

Wed, 05 Nov 2025 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Save the society from superstition and hypocrisy and lead it towards education.
मध्य गंग नहर पर आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाजक संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे की मध्य गंग नहर पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने राष्ट्रीय मानव एकता संघ के विधानसभा अध्यक्ष कमल वैध के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके बौद्ध रहे।

मध्य गंग नहर पर स्थित शाखा पीर पर आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके बौद्ध ने कहा कि समाज को अंधविश्वास और पाखंडवाद से ऊपर उठकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। आप लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो राष्ट्रीय मानव एकता संघ के पदाधिकारी उन समस्याओं को दूर करेंगे। वर्गीकरण की लड़ाई से ज्यादा जरूरी है समाज को एकजुट कर अपने लोगों को अपने दम पर विधानसभा और संसद में भेजने की आवश्यकता है। समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है। समाज में एकता और विश्वास के साथ आगे बढ़ा जाएगा। अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ो। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सुनील जैनवाल, पूर्व राज्य मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नीरज टॉक, प्रदेश अध्यक्ष दीपक, राहुल ढिगिया, शिवकुमार जैनवाल, राजू, नरेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed