फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Save the girl students from eve teasing: School Principal reached the police station in Meerut, says police should take action

मनचलों से छात्राओं को बचाओ: मेरठ में थाने पहुंचीं स्कूल की प्रधानाचार्य बोलीं-परेशान करते हैं सिरफिरे, पुलिस करे कार्रवाई

Wed, 30 Mar 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Mar 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Save the girl students from eve teasing: School Principal reached the police station in Meerut, says police should take action

मेरठ शहर में मनचलों का खौफ कितना है, इसका अंदाजा इसी बात से लग रहा है कि एक स्कूल की प्रधानाचार्य को थाने जाकर छात्राओं के लिए सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है। इस थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छुट्टी होने के बाद छात्राओं को मनचले परेशान कर रहे हैं।   स्कूल की ओर से कई बार चेतावनी दी गई। इसके बावजूद मनचले नहीं मान रहे हैं। 

विज्ञापन


परेशान छात्राओं की समस्या को देखते हुए प्रधनाचार्या और स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्य मंगलवार को लालकुर्ती थाने पहुंचे। उनकी ओर से बताया गया कि स्कूल की छुटृटी होने के बाद मनचलों के झुंड स्कूल के बाहर सक्रिय हो जाते हैं। वह छात्राओं के बाहर आने पर उन्हें परेशान करते हैं। कुछ छात्राओं से छेड़छाड़ भी की गई।
विज्ञापन


इसके चलते उन्हें स्कूल आने से लेकर शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी हो रही है। पुलिस को यह भी बताया गया कि कुछ बाइक सवार युवक स्कूल के पास स्टंटबाजी करते हैं और आने-जाने वाली छात्राओं के साथ अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करने तक करने लगते हैं। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह का कहना है कि अभियान चलाकर मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र: नवरात्र में बन रहा सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्ध योग, शुभ कार्यों में मिलेगी सफलता 

फोन पर परेशान करता है मनचला, थाने में दी तहरीर
सदर कबाड़ी बाजार निवासी महिला को एक मनचला कई दिन से फोन पर परेशान कर रहा है। महिला ने उसका नंबर ब्लॉक किया, तो दूसरे नंबरों से फोन करने लगा। वह महिला पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर अश्लील बातें की जा रही हैं और धमकी दी जा रही है। पीड़िता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सदर बाजार थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जागृति विहार में महिला के साथ छेड़छाड़ पर हंगामा
जागृति विहार में मंगलवार को एक महिला से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लगी। उन्होंने एक आरोपी को दबोच लिया। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और फिर माफी मंगवाकर छोड़ दिया है। सिविल लाइन क्षेत्र के पांडवनगर की रहने वाली एक महिला मंगलवार को जागृति विहार में अपने रिश्तेदार के यहां पर गई थी।

आरोप है कि वहां पर दो युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर महिला के रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग वहां पर पहुंच गए। लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी है। मेडिकल थाने की पुलिस पहुंची। लेकिन उससे पहले लोगों ने आरोपी से माफी मंगवाने के बाद छोड़ गया था। पुलिस तहरीर नहीं मिली तो लौट आई। 

माधवपुरम में भी छेड़छाड़ : माधवपुरम में शहीद मंगल पांडे स्कूल के पास छात्रा से छेड़छाड़ के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने इसका एक युवक ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के युवकों ने मारपीट कर दी। ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा 
टीपी नगर में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि किशोरी के साथ रवि निवासी इकरामपुरा थाना कैराना शामली को मलियाना फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले में काफी समय से इस आरोपी को पकड़ने के प्रयास में थी। अब उसे दबोचा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed