फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   save every drop of water

पानी की हर एक बूंद को संजोकर रखें

Sat, 01 Feb 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
save every drop of water
सरूरपुर स्थित संजय गांधी पीजी कॉलेज में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सम्मेलन में भाग लेते वैज्ञान? - फोटो : SARDANA
सरूरपुर(मेरठ)। संजय गांधी पीजी कॉलेज में सरूरपुर में शुक्रवार को जलवायु परिवर्तन और जल के पद चिन्हों पर सेमिनार हुई। सम्मेलन में वैज्ञानिकों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और रसायन विशेषज्ञों ने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीसीएस यूनिवर्सिटी की प्रो वाइस चांसलर वाई विमला रहीं। उन्होंने मानव जीवन में पानी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सम्मेलन में आमंत्रित बीएआरसी मुंबई के वैज्ञानिक डॉ. सोमित्र ने कहा कि मौसम में परिवर्तन थोड़े समय में ही हो सकते हैं। एक घंटे के लिये बरसात हो सकती है और इसके बाद तेज धूप भी निकल सकती है। जलवायु में भी परिवर्तन हो सकता है। जलवायु परिवर्तन प्राकृतिक है एवं पृथ्वी की जलवायु में परिवर्तन होता रहा है। अतीत के हिमयुग इस जलवायु परिवर्तन का ही एक उदाहरण हैं। अतीत में ऐसे परिवर्तन होने में बहुत लंबा समय लगा, परंतु वर्तमान में परिवर्तन तेजसी से हो रहे हैं। जिसके चलते पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, (एनआईएच)नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाईड्रोलॉजी रुड़की से आए डॉ. राजेंद्र पांडेय और डॉ. दीपा ने कम से कम लागत पर सर्वोत्तम शुद्ध पानी प्राप्त करने के लिए गांव के सहयोग की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने जलवायु परिवर्तन औश्र जल के पदचिन्हों से जनजीवन पर प्रभाव पर व्याख्या प्रस्तुत की। कहा कि पानी की बर्बादी को रोकने में ठोस कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में हम बूंद-बूंद के लिए तरस जाएंगे। शोधकर्ताओं ने सेमिनार में अपने शोध प्रस्तुत किए। वक्ताओं के द्वारा अम्लीय पानी को क्षारीय पानी में बदलने का प्रदर्शन मनोज कुमार ने किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विरेंद्र सिंह, प्रबंध समिति की सचिव रीता सिंह सम्मेलन के संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और आयोजन सचिव डॉ. सचिन कुमार ने आभार जताया। उद्घाटन समारोह का समन्वयन कॉलेज के वाणिज्य विभाग के प्रमुख डॉ. डीएस सिंह ने किया और लॉजिस्टिक सहायता डॉ. प्रतिमा यादव और वाणिज्य विभाग के छात्र स्वयंसेवकों द्वारा प्रदान की गई। डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव, हरेंद्र सिंह, डॉ. नीरज कुमारी, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, शिवानी ने कार्यक्रम में सहयोग किया। इस दौरान डॉ. भारत वीर, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. सविता तोमर, डॉ. रीना त्यागी, डॉ. रीना तोमर, अनिल कुमार, डॉ. ऋतु, सरिता, तरुण कुमार, विशाल गर्ग व मोतीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed