फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurav murder case: Understand the pain of the husband, do not destroy the family by killing him

सौरव हत्याकांड : समझे पति का दर्द, हत्या कर न उजाड़े परिवार

Wed, 23 Jul 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Saurav murder case: Understand the pain of the husband, do not destroy the family by killing him
दौराला - ड्रम में गंगाजल लेकर कांवड़ लेकर आते मेरठ निवासी विशाल शर्मा। स्रोत : संवाद
दौराला (मेरठ)। परिवार की तमाम जिम्मेदारी, परिवार के हर सदस्य की जरूरतों को पूरा करना पुरुष का धर्म है। परंतु, इसके बाद भी पति की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। पति गाय की तरह सीधा होता है, जो सभी का ख्याल रखता है। पत्नी को पति का दर्द समझना चाहिए। मेरठ में सौरभ हत्याकांड के बाद ड्रम अपवित्र हो गया। ड्रम में गंगाजल लाकर मैंने ड्रम को पवित्र कर दिया। मंगलवार को कांवड़ लेकर दौराला पहुंचे मेरठ जेलचुंगी निवासी शिवभक्त विशाल शर्मा ने यह बात कही।
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट भर दिया था। यह खबर काफी दुखदायी है। पिता की मौत और मां को जेल होने पर नन्ही बेटी दोनों से दूर हो गई। मुस्कान के इस कदम से पूरा परिवार बिखर गया। कई अन्य मामले भी अखबारों की सुर्खियों में आए, जिनमें पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। एक पुरुष अपने परिवार की रीढ़ होता है और उसके कंधों पर परिवार की जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी होती है। विशाल के अनुसार वह पहली बार कांवड़ लेकर आया है। उसने ड्रम में गंगाजल लाने का निर्णय लिया, ताकि ड्रम पवित्र हो। उन्होंने भगवान से मन्नत मांगी कि किसी पुरुष की जान सौरभ की तरह न जाए। उन्होंने आठ जुलाई को हरिद्वार से ड्रम में 80 लीटर गंगाजल उठाया और अकेले मेरठ कांवड़ लेकर आ रहे हैं। वह बुधवार को बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने महिलाओं से पति का दर्द समझने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed