फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Sahil and Muskan's judicial custody extended for 14 days, hearing on 15th

सौरभ हत्याकांड: साहिल और मुस्कान की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 15 को सुनवाई

Thu, 03 Apr 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case: Sahil and Muskan's judicial custody extended for 14 days, hearing on 15th
- कमरे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दोनों हत्यारोपियों की हुई पेशी
विज्ञापन


- आमना सामना हुआ तो दोनों के छलके आंसू, पेशी के बाद जेल पहुंचे आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। सौरभ की हत्या करने के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। दो मिनट की हुई पेशी में अब 15 अप्रैल की तारीख लगी है। पेशी के दौरान एक दूसरे को देखकर दोनों हत्यारोपियों के आंसू छलक गए। हालांकि जेल प्रशासन ने इन्हें बातचीत नहीं करने दी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने चार्जशीट की जमा करने की तैयारी कर ली है।
ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने कर दी थी। सौरभ के शव को नीले ड्रम में डालकर उस पर सीमेंट और डस्ट का घोल भर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुस्कान और साहिल को 19 मार्च को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। बुधवार करीब 11 बजे साहिल और मुस्कान को वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में लाया गया। दोनों की जज के सामने आनलाइन पेशी कराई गई। डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 14 दिन की न्यायिक हिरासत और बढ़ गई है। अब 15 अप्रैल को फिर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुस्कान और साहिल पढ़ रहे रामायण
जेल में मुस्कान सुंदर कांड का पाठ कर रही है। सिलाई भी सीख रही है। वहीं साहिल रामायण पाठ कर रहा है। साथ ही सब्जी की खेती में भी हाथ बंटाता है। उधर, अभी तक मुस्कान से मिलने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल से मिलने को बेताब है मुस्कान
जेल में भी मुस्कान साहिल से मुलाकात करने के लिए बेताब है। कई बार वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा को मुस्कान अर्जी दे चुकी है। हालांकि जेल के नियमानुसार दोनों को मिलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article