{"_id":"67e855555c415e32b70fb60b","slug":"saurabh-murder-case-muskan-and-sahil-shifted-to-main-barracks-meerut-news-c-72-1-mrt1062-130928-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ हत्याकांड : मुस्कान और साहिल को मुख्य बैरकों में किया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ हत्याकांड : मुस्कान और साहिल को मुख्य बैरकों में किया शिफ्ट
विज्ञापन
मेरठ। सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मुख्य जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। दस दिन बाद जेल प्रशासन ने नियमानुसार उन्हें शिफ्ट किया है। जेल में मुस्कान का नया पता 12 बी और साहिल शुक्ला का नया ठिकाना 18ए बैरक है। मुस्कान ने जेल में सिलाई सीखने की इच्छा जताई जबकि साहिल शुक्ला ने खेती करने का आग्रह किया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 19 मार्च को पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नियमानुसार, पहले दस दिन बंदियों को जेल के भीतर मुलाहिजा बैरक में रखने का प्रावधान है। साहिल और मुस्कान को भी मुलाहिजा बैरक में रखा गया था। शनिवार को दस दिन पूरे हो गए। इसके बाद जेल प्रशासन ने साहिल और मुस्कान को मुख्य बैरक में अन्य बंदियों के साथ शिफ्ट कर दिया।