{"_id":"67f9392145f815dd2d00a790","slug":"saurabh-murder-case-muskaan-s-ultrasound-done-in-medical-college-she-is-6-weeks-pregnant-said-doctor-jailer-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौरभ हत्याकांड: मेडिकल कालेज में हुआ मुस्कान का अल्ट्रासाउंड, 6 सप्ताह की है प्रेग्नेंट, ये बोले डॉक्टर व जेलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ हत्याकांड: मेडिकल कालेज में हुआ मुस्कान का अल्ट्रासाउंड, 6 सप्ताह की है प्रेग्नेंट, ये बोले डॉक्टर व जेलर
Fri, 11 Apr 2025 09:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 11 Apr 2025 09:16 PM IST
सार
मुस्कान को शुक्रवार को जेल से बाहर लाया गया। अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टरों ने कहा कि मुस्कान की चार से छह सप्ताह की प्रेग्नेंसी है। जेलर का कहना है कि गर्भवती बंदी को जेल के नियमों के अनुसार ट्रीटमेंट दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुस्कान को मेडिकल कालेज से जांच के बाद जेल ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सौरभ की हत्या के मामले में पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में बंद है। मुस्कान की तबियत बिगड़ने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। शुक्रवार को उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें उसके चार से छह सप्ताह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। जेल मैनुअल के अनुसार गर्भवती बंदी को उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्कान को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने उसके शव को चार टुकड़ों में काटकर एक ड्रम में डाला और ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया था। इसके बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए थे। शिमला से वापस लौटने पर मुस्कान ने अपने परिवार को वारदात के बारे में बताया। परिवार ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी।
इस दौरान मेडिकल में जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया था। 19 मार्च को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज की तरफ से मुस्कान के अल्ट्रासाउंड के लिए 11 अप्रैल की तारीख तय कर दी गई। शुक्रवार को पौने बारह बजे मुस्कान को जेल से बाहर लाया गया। जेल की तरफ से फार्मासिस्ट साथ रहे। पुलिस मुस्कान को लेकर मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग पहुंची, जहां चिकित्सक ने मुस्कान का अल्ट्रासाउंड किया।
दोपहर डेढ़ बजे उसे वापस जेल में दाखिल करा दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराया गया है। जिसमें चार से छह सप्ताह की गर्भवती होने की पुष्टि डाक्टरों ने की है। जेल मैनुअल के अनुसार अब उसे गर्भवती बंदी वाला उपचार दिया जाएगा।