फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Muskaan and Sahil will be produced on April 21, decision may come this month

सौरभ हत्याकांड: 21 अप्रैल को होगी मुस्कान और साहिल की पेशी, इसी माह आ सकता है फैसला, ये है वजह

Sun, 19 Apr 2026 11:03 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 19 Apr 2026 11:03 AM IST
सार

Meerut News: ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिए थे। इस केस में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 351 कार्यवाही होना बाकी है।

विज्ञापन
Saurabh murder case: Muskaan and Sahil will be produced on April 21, decision may come this month
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में वकीलों के कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस केस में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की मंगलवार को न्यायालय में पेशी होगी। दोनों आरोपियों से गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय सवाल पूछेगी।
विज्ञापन

 

जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि सौरभ हत्याकांड की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार की अदालत में चल रही है। तीन मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इस केस में 22 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अब नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 351 (पहले सीआरपीसी की धारा 313) की कार्यवाही चल रही है। आरोपी अपनी सफाई में कोई गवाह या साक्ष्य नहीं देते तो केस में अंतिम बहस शुरू होगी। सुरक्षा की दृष्टि से 21 अप्रैल को भी आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हो सकती है। न्यायालय के आदेश पर ही उन्हें कोर्ट में पेशी पर बुलाया जाएगा। इस केस में इसी माह फैसला आ सकता है।

ये भी देखें...
UP: मेरठ से प्रयागराज तक निजी कार से सफर छह घंटे में, 14 स्थानों पर होगी वसूली, जान लें कितना लगेगा टोल टैक्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed