फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Body parts recovered from a blue drum at the behest of the accused

सौरभ हत्याकांड : आरोपियों की निशानदेही पर नीले ड्रम से बरामद किए थे शव के टुकड़े

Tue, 02 Jun 2026 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case: Body parts recovered from a blue drum at the behest of the accused
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट के सामने रखे गवाहों द्वारा सत्यापित किए गए साक्ष्य
विज्ञापन

आरोपियों की सीडीआर व लोकेशन आदि के साक्ष्य भी न्यायालय में दिखाए
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नीले ड्रम वाले बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को जिला न्यायालय में दूसरे चरण में फाइनल बहस शुरू हो गई। अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के सामने गवाहों द्वारा सत्यापित किए गए साक्ष्य पेश किए। उन्होंने बताया कि सौरभ की पत्नी हत्यारोपी मुस्कान व उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की निशानदेही पर ही मौका-ए-वारदात के पास से नीले ड्रम से शव के तीन टुकड़े बरामद किए गए थे।
जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने न्यायालय में फाइनल बहस की। उन्होंने बताया कि आरोपियों मुस्कान व साहिल को लेकर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस सौरभ के किराये के घर पहुंची थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव के अलावा, छुरा आदि भी बरामद किए थे। हत्या के बाद मुस्कान सौरभ का मोबाइल लेकर साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गई थी। उनके मोबाइल की सीडीआर आदि के साक्ष्य पेश किए गए। कोर्ट को यह भी बताया कि गवाहों ने यह साक्ष्य सत्यापित किए हैं। जिन होटलों में दोनों ठहरे थे। उनके बयान भी दर्ज किए गए थे। सौरभ के दोस्त ने मुस्कान के मोबाइल पर कॉल की थी। उसकी भी गवाही कराई गई थी। अब इस केस में बुधवार को भी फाइनल बहस होगी।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कोर्ट में बताया था कि ब्रह्मपुरी थाने में 18 मार्च 2025 को सौरभ के भाई बबलू ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बबलू ने कहा था कि उनके भाई सौरभ ने मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। सौरभ ने उसे बताया था कि वर्ष 2019 से उसकी पत्नी मुस्कान के साहिल शुक्ला से संबंध हैं। सौरभ ने कहा था कि मुझे मुस्कान और साहिल से जान का खतरा बना हुआ है। बबलू ने कहा कि वह और उसके पिता मुस्कान को समझाते रहते थे। तीन मार्च से सौरभ का कोई अता-पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

ये है नीले ड्रम में शव के टुकड़े भरने की वारदात

ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत लंदन के एक मॉल में काम करता था। इससे पहले वह मर्चेंट नेवी में काम कर चुका था। वह बेटी पीहू और पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाने लंदन से 24 फरवरी 2025 को अपने घर आया था। सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। इसके बाद तीन मार्च 2025 की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर और छुरी से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी थी।


हत्या के बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में डाले और ऊपर से सीमेंट का घोल डालकर सील कर दिया था। वारदात के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश चले गए थे। रुपये खत्म होने पर 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को आरोपियों की निशानदेही पर नीला ड्रम बरामद किया। खून से सने कपड़े, वारदात में प्रयोग की गई छुरी आदि बरामद किए गए। 19 मार्च पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। तभी से दोनों जिला कारागार में बंद हैं। मुस्कान ने जेल में बेटी को भी जन्म दिया है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed