{"_id":"6aa842f73728defe7b086766","slug":"saurabh-murder-case-arguments-presented-in-defense-of-muskan-and-sahil-citing-the-absence-of-eyewitnesses-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौरभ हत्याकांड: चश्मदीद गवाह न होने का हवाला देकर मुस्कान-साहिल के बचाव में दी दलील, ये लगी अगली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ हत्याकांड: चश्मदीद गवाह न होने का हवाला देकर मुस्कान-साहिल के बचाव में दी दलील, ये लगी अगली तारीख
Tue, 15 Sep 2026 12:25 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:25 AM IST
सार
Meerut News: ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की थी। उसी मामले में जेल में बंद दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही है, जो कि अपने अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो। मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला जज न्यायालय में बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की सुनवाई अंतिम दौर में है। सोमवार को बचाव पक्ष की वकील ने वारदात का चश्मदीद गवाह न होने आदि का हवाला देते हुए मुस्कान और साहिल शुक्ला का बचाव किया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के पूर्व में किए गए आदेश भी न्यायालय के समक्ष रखे। अब इस केस में बुधवार को अभियोजन पक्ष द्वारा बचाव पक्ष की दलीलों का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि बचाव पक्ष की वकील ने आरोपियों के बचाव का प्रयास किया है। उन्होंने न्यायालय से कहा कि सौरभ की हत्या करते हुए किसी ने नहीं देखा। इस वारदात का कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं है। इसके अलावा वारदात की रात साहिल शुक्ला को सौरभ और मुस्कान के घर जाते हुए भी किसी ने नहीं देखा। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं होता कि सौरभ की हत्या साहिल और मुस्कान ने की है।
विज्ञापन
इससे पहले अभियोजन पक्ष गवाहों के बयान और बरामदगी के आधार पर न्यायालय में दलील देकर आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर चुका है। अब इस केस की सुनवाई बुधवार को होगी। आरोपियों के जवाब में जो भी दलील दी गईं हैं, न्यायालय में उनका मजबूती से जवाब दिया जाएगा। इसके बाद न्यायालय में फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन