फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh kumar from Baghpat up will perform for indian cricket team against West Indies

वेस्टइंडीज से मुकाबला करेगा बागपत का बेटा सौरभ, बेहतरीन स्पिन और बल्लेबाजी से जीतेगा दिल

Tue, 25 Sep 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 25 Sep 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
Saurabh kumar from Baghpat up will perform for indian cricket team against West Indies
सौरभ कुमार क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला
भारत के दौरे पर आने वाली वेस्टइंडीज की टीम से अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम का एलान किया। बागपत के आलराउंडर सौरभ कुमार को टीम में जगह दी गई है। अभ्यास मैच वडोदरा में 29 और 30 सितंबर को खेला जाएगा। बेहतरीन स्पिन और बल्ले से अच्छा खेल दिखाने वाले सौरभ के चयन से खेल प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन

 

एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज की टीम का भारत दौरा होना है। मेहमान टीम के साथ बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम दो दिन का अभ्यास मैच खेलती है। बड़ौत के सौरभ कुमार ने यूपी टीम की ओर से पिछले चार सत्र में उल्लेखनीय खेल दिखाया है। सर्विसेज टीम के अलावा सौरभ आईपीएल का हिस्सा रह चुका है। 

बोर्ड अध्यक्ष एकादश का कप्तान करुण नायर को बनाया है। स्लो लेफ्ट आर्म स्पिन के अलावा सौरभ बेहतरीन बल्लेबाज भी है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दो शतक लगा चुका है। वडोदरा में 29 और 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ यह अभ्यास मैच खेला जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप ट्रॉफी में लिए 19 विकेट 

सौरभ कुमार ने दिलीप ट्रॉफी में इंडिया ब्लू टीम की ओर से भाग लिया। तीन मैचों में सौरभ ने 19 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। इसी के चलते उनका चयन वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए हुआ है। 

मौका मिला तो दिखाऊंगा दम 
चयन के बाद सौरभ कुमार ने कहा कि बेहद खुशी है। अगर उसे स्कवायड में शामिल किया जाता है तो वह अपना शत प्रतिशत खेल दिखाएगा। चयन से उसे खुशी है। संतुलित टीम का चयन किया गया है। वह बेहद उत्साहित है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed