फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saud said in the police station, killed the children and threw them in the canal

Meerut News: थाने में बोला साउद, बच्चों को मारकर नहर में फेंका

Fri, 24 Mar 2023 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 Mar 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
Saud said in the police station, killed the children and threw them in the canal
मेरठ। खैरनगर में भाई-बहन के अपहरण का दिनभर माता-पिता ने हल्ला मचाया। एसओजी, सर्विलांस सहित दस टीम बच्चों की तलाश में लगी थी। बच्चों की मां निशा बेग पर पुलिस का शक गहरा रहा था। रात में पुलिस ने दो महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूर्व पार्षद साउथ फैजी के बारे में पूछताछ की। इस दौरान निशा और साउद फैजी के प्रेम संबंध की पोल खुल गई। हत्या कर बच्चों के शव कहां फेंके, यह बात सिर्फ साउथ को पता था। उसकी तलाश में पुलिस ने फील्डिंग लगाई, तभी वह खुद देहलीगेट थाने पहुंच गया। वह बोला कि मैंने और निशा ने बच्चों को मारा है। उनके शव नहर में फेंक दिए हैं।
विज्ञापन

दस साल के मेराब और छह साल की कोनेन के अपहरण के बाद पुलिस ने दिनभर सीसीटीवी कैमरे देखे। कैमरे में मेराब बुधवार शाम 7:20 बजे दिखाई दिया, जबकि पिता शाहिद ने पत्नी निशा से 7:30 बजे फोन पर बात की थी। निशा ने दोनों बच्चों को घर पर होना बताया था। पुलिस ने अंदेशा लगाया कि अपहरण से पहले बच्चा घर के बाहर घूम रहा था। पुलिस ने रात 8 बजे के बाद की सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें मेराब और कोनेन नहीं दिखे। पुलिस का शक गहराया कि मोहल्ले में दोनों बच्चों के अगवा होने का राज छिपा है। पड़ोसी महिला से निशा के चाल-चलन पर सवाल उठाकर बच्चों के साथ अनहोनी की बात पुलिस को बताई। उसके बाद पुलिस ने निशा के मोबाइल की सीडीआर निकाली। इसमें साउद फैजी से लंबी बातचीत मिली। पुलिस ने साउद को ढूंढना शुरू किया तो वह फरार हो गया है। साउद के परिवार की दो महिला, निशा, दो लोगों को हिरासत में लेकर देहलीगेट थाने ले आए। बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे एसपी सिटी महिला पुलिस को साथ लेकर पूछताछ कर रहे थे। तभी पूर्व पार्षद भी थाने में पहुंच गया और बोला कि उसने दोनों बच्चों की हत्या कर दी है। उनके शव भोला झाल पर फेंक दिया है।
विज्ञापन


मेराब कैमरे में दिखा और कोनेन का सुराग नहीं
सीओ कोतवाली अमित राय का कहना कि सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस टीम सुबह से बच्चों की तलाश में लगी थी। सीसीटीवी कैमरे में बच्चे नहीं दिखे। पुलिस ने महिला और तीन युवकों को पकड़ा। जिन्होंने बच्चों को भोला झाल पर फेंकना बताया है। एसओजी और देहलीगेट पुलिस नहर में बच्चों की तलाश में लगी है। पुलिस अभी मामले की गहनता से जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूशन शिक्षक को घर आने से किया था मना
पुलिस ने बताया कि बच्चों को सलमान नाम का शिक्षक घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए रोज आते थे। बुधवार को निशा ने बच्चों की तबीयत खराब बता शिक्षक को मना कर दिया था। पुलिस से सलमान सहित चार पड़ोसी सहित दस लोगों से पूछताछ की। दिनभर निशा रोने का नाटक करती रही। 500 मीटर के दायरे में पुलिस दिनभर जांच करती रही। रात में निशा और पूर्व पार्षद के प्रेम संबंध की पोल खुली, तब जाकर हत्याकांड का खुलासा हुआ।

मन्नतों के बाद हुए मेराब-कोनेन : शाहिद
सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध फोन नंबरों की पड़ताल की। पिता शाहिद और मां निशा से भी पूछताछ की। दोनों अपनी हालत खराब बताते रहे। दंपती के बयानों को लेकर विरोधाभास था। कई बार निशा बोली, बच्चों को ढूंढकर ला दो, नहीं तो मैं मर जाऊंगी। शाहिद ने बताया कि पहले तीन बच्चे खो दिए। काफी मिन्नतों के बाद मेराब और कोनेन ने जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed