{"_id":"691b1505196336dd810b09ea","slug":"satyakam-school-got-third-place-in-chess-competition-meerut-news-c-72-1-mct1009-144053-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शतरंज प्रतियोगिता में सत्यकाम स्कूल को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शतरंज प्रतियोगिता में सत्यकाम स्कूल को मिला तीसरा स्थान
Tue, 18 Nov 2025 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में विजेता सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रस्त्रोत स्वयं स्कूल
मेरठ। शताब्दी नगर स्थित प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।अंडर-17 ओपन वर्ग में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के आयु मित्तल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 सब कैटेगरी में अक्षत त्यागी ने दूसरा, अभिनव कुमार ने तीसरा और आरव त्यागी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
अंडर 12 सब कैटेगरी में हार्दिक ने दूसरा और हरसिमरत जीत ने चौथा स्थान प्राप्त किया। ओवर ऑल प्रतियोगिता में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि मिश्रा, प्रबंधक अनुज शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर कोच नीरज, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
बास्केटबाल प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर ने जीता स्वर्ण
मेरठ। 36वीं अखिल भारतीय बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 नवंबर तक प्रयागराज में किया गया। प्रतियोगिता में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। अब यह टीम बाड़मेर राजस्थान में आयोजित एसजीएफआई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 6 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।