फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sattu market being set up in trucks on the roadside

Meerut News: रोड किनारे ट्रकों में लग रही सत्तू की मंडी

Tue, 23 Dec 2025 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sattu market being set up in trucks on the roadside
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में मारपीट के बाद सत्तू के ट्रैकों का विरोध करते स्थानीय लोग। संवाद
लोगों के लिए बन रही समस्या का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में बाहरी छोर पर रोड किनारे पशुओं के लिए सत्तू बेचने की अवैध मंड़ी लग रही है। नगर पंचायत कई बार अवैध मंडी संचालक को नोटिस दे चुकी है लेकिन नगर पंचायत को पुलिस का साथ नहीं मिला। जबकि सत्तू बेचने वाले आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट करते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। मंगलवार को भी आरोपियों ने मामूली बात पर एक युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही रोड किनारे से अवैध मंडी को हटवाने की मांग की है।
पीड़ित माजिद ने बताया कि मंगलवार को वह ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। आरोपी रोड के किनारे बैठे थे। ट्रैक्टर से धूल उड़ने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। स्थानीय निवासी शाहरुख, दिलशाद, परवेज, सबील, मुजीब, कल्लू, आमिर, आसिफ ने बताया कि रोड किनारे ट्रकों में बेच रहे बियर के सत्तू से स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा कई बार इन लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है लेकिन स्थानीय पुलिस का उन्हें कोई साथ नहीं मिल रहा। यदि स्थानीय पुलिस साथ दे तो अतिक्रमण को हटवाया जा सकता है। थाना प्रभारी बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। नगर पंचायत से सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में मारपीट के बाद सत्तू के ट्रैकों का विरोध करते स्थानीय लोग। संवाद

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में मारपीट के बाद सत्तू के ट्रैकों का विरोध करते स्थानीय लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed