फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Satsang makes our conduct better: Aaradhika

सत्संग से उत्तम बनता है हमारा आचरण : आराधिका

Tue, 09 Sep 2025 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Satsang makes our conduct better: Aaradhika
दौराला - दौराला में कथा का वर्णन करतीं कथा वाचिका आराधिका। स्रोत : आयोजक
दौराला। कस्बे के आर्य समाज परिसर में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा वाचिका आराधिका ने राजा परीक्षित और सुखदेव की कथा का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

कथा वाचिका ने श्रद्धालुओं से कहा कि सत्संग से हमारा आचरण उत्तम बनता है। इसी कारण ही समाज में सम्मान मिलता है, वजूद बढ़ता है। इसके बाद उन्होंने राजा परीक्षित और सुखदेव की कथा का वर्णन किया। कथा के बीच-बीच में उन्होंने भजनों की प्रस्तुति दी। भजन सुनकर श्रद्धालु जमकर झूमे। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि मानव हृदय ही संसार सागर है, जिसमें अच्छे बुरे विचार का मनन होता रहता है। कथा के मुख्य यजमान विरेंद्र शर्मा रहे। मुख्य अतिथि घनश्याम ने कथा वाचिका का माल्यार्पण करके सम्मान किया। इस मौके पर बीना, मीना, जतिन, वैभव, सचिन, जगपाल, मोहित, संदीप, आदि मौजूद रहे।

दौराला - दौराला में कथा का वर्णन करतीं कथा वाचिका आराधिका। स्रोत : आयोजक

दौराला - दौराला में कथा का वर्णन करतीं कथा वाचिका आराधिका। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed