फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   satsang ke bina iswar ki prapti sambhav nhi

सत्संग के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं

Thu, 04 Oct 2018 02:08 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 04 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
satsang ke bina iswar ki prapti sambhav nhi
meerut - फोटो : meerut
 खिर्वा रोड स्थित लॉयन फार्म हाउस में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के चौथे दिन कथा व्यास श्री त्रयंबकेश्वर चैतन्य जी महाराज ने भक्तों को बताया कि सत्संग के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नही। सत्संग के बिना विवेक, ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती। ये सभी बिना भागवत कृपा के सुलभ नहीं है।
विज्ञापन

प्रसंग में ज्ञान स्वरुप धृतराष्ट्र, विदुर, विभीषण के माध्यम से धर्मपालन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। व्यास जी ने बताया कि धर्म के लिए विदुर ने भी अपने भाई का त्याग कर तीर्थ गमन किया। इसी प्रसंग में अहंकार के वशीभूत दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा, सती देह त्याग, पुन: दक्ष यज्ञ का संपन्न होने की कथा भी सुनाई। कथा से पूर्व परम विद्वान बृजेश चैतन्य जी महाराज गोपाल, अतुल, शशांक, आचार्य सुदेश जी द्वारा देवताओं का पूजन किया गया। अंत में महागंगा आरती का मन को आकर्षित करने वाला दृश्य अद्भुत रहा और दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान जयभगवान मित्तल, महामंत्री रविन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मंत्री सुनील राघव, पूर्णिमा मल्होत्रा, विजय जोशी, नरेश चौधरी, महेश अग्रवाल, मनोज वर्मा, श्याम वर्मा, जय कुमार पंवार, यशपाल जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed