फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sat in front could not catch the leopard

सामने बैठे थे तेंदुए, पर पकड़ नहीं सके

Sun, 07 Feb 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sat in front could not catch the leopard
सामने बैठे थे तेंदुए, पर पकड़ नहीं सके
विज्ञापन

किठौर। आठ दिन बीतने के बाद भी विशेषज्ञों व वनकर्मियों की टीमें तेंदुओं को नहीं पकड़ पाई। कई घंटे तेंदुए नई लोकेशन पर पिंजरे के पास बैठे रहे। लेकिन पकडे़ नहीं जा सके। एसडीओ ने पुरानी लोकेशन से पिंजरे को हटवाकर नई लोकेशन के पास लगवा दिया है। तीनों पिंजरों में तेंदुए के लिए अलग-अलग चारा रखा गया है। इनके पकड़ में न आने से अब तीन गांवों के लोग दहशत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ग्रामीण खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
वनकर्मी और विशेषज्ञों की टीम के भरसक प्रयास के बावजूद तेंदुआ सर्च ऑपरेशन सफल होता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार रात नई लोकेशन पर लगाए गए पिंजरे के पास शनिवार तड़के तीन बजे एक तेंदुआ और दूसरा 10 बजे जाकर बैठ गया। दोनों तेंदुए शाम लगभग 4:30 बजे तक बैठे रहे। इन तेंदुओं को ग्रामीणों, वनकर्मियों और विशेषज्ञों की टीम ने बखूबी देखा, लेकिन पकड़ नहीं पाए। आलम यह रहा कि दोनों तेंदुए नई लोकेशन पर और टीम पुरानी लोकेशन पर डटी रही। वनकर्मी नई लोकेशन पर चक्कर लगाते और तेंदुओं को बैठे देख पुरानी लोकेशन पर लौट जाते।
विज्ञापन

तेंदुओं के डटे होने की सूचना पर शनिवार दोपहर एसडीओ आनंद प्रकाश मिश्र पहुंचे और दोनों लोकेशन का निरीक्षण कर पुरानी लोकेशन का पिंजरा हटवाकर नई लोकेशन के निकट लगवा दिया। इस दौरान पिंजरा ऊपर से क्षतिग्रस्त हो गया। टीम ने यहां से कैमरा टैप भी हटा लिया है। खास बात यह है कि फिलहाल एक-दो किमी की दूरी पर लगे तीनों पिंजरों में तेंदुए के लिए अलग-अलग चारा (एक में मुर्गा, दूसरे में मेमना और तीसरे में डॉगी) रखा गया है। उधर, ऑपरेशन में लगी दोनों टीमें अपनी नाकामी का ठीकरा ग्रामीणों की भीड़ के सिर फोड़ रही हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि दृढ़ इच्छा शक्ति और संसाधनों का अभाव तेंदुए की गिरफ्त में सबसे बड़ी बाधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed