{"_id":"691b0e65f4549eb25306d3d4","slug":"sardhana-students-excellent-performance-in-chess-competition-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110444-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शतरंज प्रतियोगिता में सरधना के छात्रों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शतरंज प्रतियोगिता में सरधना के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
Mon, 17 Nov 2025 05:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 17 Nov 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सरधना। जिला शतरंज संघ और बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में 15 नवंबर से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में केके पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मेरठ जिले के सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध 44 स्कूलों के कुल 242 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समापन 16 नवंबर को हुआ। अंडर-18 वर्ग में कक्षा 11 की छात्रा समृद्धि जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 में कक्षा 11 के मनदीप सिंह और कक्षा 10 की अवंतिका त्यागी ने स्थान हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। स्कूल में विजयी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की, उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा भविष्य में और मेहनत और लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया।