फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sardhana nagar palika EO transfred

मेरठ: पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण का तबादला, कार्यालय पर हंगामा करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

Tue, 29 Sep 2020 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
sardhana nagar palika EO transfred
हंगामा करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरधना में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण का तबादला सोमवार को जहांगीराबाद (बुलंदशहर) के लिए हो गया। वह यहां एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान विवादों में रहीं। वहीं, संगीत सोम सेना के कार्यकर्ता एवं विधायक समर्थक पालिका कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। वहां अधिशासी अधिकारी के नहीं मिलने पर शांत होकर लौट गए।

विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने एक वर्ष पूर्व सितंबर में चार्ज संभाला था। वह इसके बाद से ही विवादों में रही। उनका सफाई कर्मचारियों तथा स्टाफ से विवाद रहा। इतना ही नहीं उन्होंने हड़ताल तक कर दी थी। वहीं, भाजपाइयों ने भी मोर्चा खोल दिया। नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में भी उनका विवाद हो गया। इस पर पार्षदों ने उनके खिलाफ शासन तक को लिख दिया था। इतने विवाद के बाद भी उनकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। मामले ने तब ज्यादा तूल पकड़ा जब पालिका के लिपिक विपिन शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया। उन पर सरकारी फाइल कार्यालय से ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले पालिका के संविदाकर्मी अजय छाबड़ा की आकस्मिक मौत हो गई। उसी दिन पालिका के लिपिक विपिन शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती हो गए। इन दोनों मामलों में पालिका ईओ अमिता वरुण पर मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप लगे। संविदाकर्मी अजय छाबड़ा की मौत के लिए उसके परिजनों ने पालिका अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया। उसकी पत्नी ने थाने में तहरीर तक दी। जिसमें उच्चाधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने एवं पीड़ितों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। अजय छाबड़ा की अरिष्टी में विधायक संगीत सोम ने पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ पालिका ईओ अमिता वरुण ने विधायक पर उनके खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि तमाम मामलों के पीछे विधायक का समर्थन है। मामला तूल पकड़ने पर ईओ अमिता वरुण बीती 24 सितंबर को अवकाश पर चली गईं। हालांकि इसके पीछे वजह मां की तबीयत खराब होना बताया था। इसके बाद चेयरपर्सन सबीला अंसारी ने लिपिक मनोज कुमार को कार्यवाहक ईओ का चार्ज दे दिया। इसी बीच ईओ अमिता वरुण के तबादले का आदेश आ गया।

वहीं, दोपहर में संगीत सोम सेना के कार्यकर्ता एवं भाजपाइयों को जानकारी मिली कि स्थानांतरण के बावजूद ईओ अमिता वरुण कार्यालय में मौजूद हैं। इस पर वे हाथों में काले झंडे लेकर पैदल मार्च करते हुए पालिका पहुंचे और ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर कार्यवाहक ईओ मनोज कुमार ने बताया कि ईओ कार्यालय में नहीं हैं। इस पर वे लौट गए। इनमें संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक, विक्की सैनी, राजू सैनी, कपिल सैनी, वीरेंद्र सैनी आदि रहे।

इन्होंने कहा...
ईओ अमिता वरुण के पालिका से रिलीव होने के संबंध में उनके पास जिलाधिकारी कार्यालय से अभी कोई पत्र नहीं आया है। - अमित कुमार, एसडीएम
मैंने चार्ज छोड़ दिया है पर कुछ लोगों से मेरी जान को खतरा है। मैं भी उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखूंगी। - अमिता वरुण, तत्कालीन ईओ पालिका सरधना

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed