फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana MLA Atul Pradhan Sits on Protest Outside Urja Bhawan, Alleges Govt Suppressing Opposition

Meerut: अंदर CM योगी कर रहे थे बैठक,ऊर्जा भवन के बाहर धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान, लगाए ये बड़े आरोप

Mon, 04 Aug 2025 06:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 04 Aug 2025 06:44 PM IST
सार

मेरठ में ऊर्जा भवन के बाहर सरधना विधायक अतुल प्रधान धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया और विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

विज्ञापन
Sardhana MLA Atul Pradhan Sits on Protest Outside Urja Bhawan, Alleges Govt Suppressing Opposition
सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जब मेरठ में ऊर्जा भवन के अंदर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे, तभी बाहर सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


विधायक का आरोप था कि उन्हें जानबूझकर बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा, सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। एक विधायक होने के नाते मुझे भी अधिकार है कि मैं जनता की समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखूं। लेकिन मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM In Meerut: सीएम योगी बोले-अपने आकाओं के साथ सो गया सोतीगंज, मेरठ की पहचान अब एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल और खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर धरना शुरू करते हुए अतुल प्रधान ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों को ही लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपमानित किया जाएगा, तो जनता की आवाज कौन सुनेगा।

धरना स्थल पर मौके की नज़ाकत को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे। हालांकि, ऊर्जा भवन में बैठक सीएम योगी की अगुवाई में जारी रही, जिसमें अन्य विधायक और अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed