फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana: Girl Jumps into Canal a Day Before Board Exam, Search Operation On

Meerut: सरधना में इंटर परीक्षा से पहले छात्रा ने नहर में लगाई छलांग, ऋतु तोमर की तलाश जारी

Wed, 18 Feb 2026 03:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Feb 2026 03:44 PM IST
सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में इंटर बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा ऋतु तोमर ने नानू पुल से नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोर छात्रा की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Sardhana: Girl Jumps into Canal a Day Before Board Exam, Search Operation On

विस्तार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले एक छात्रा द्वारा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जब छात्रा ने नानू पुल से नहर में कूदकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


देर रात हुई पहचान, परिजन पहुंचे मौके पर
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और छात्रा की तलाश शुरू की गई। देर रात छात्रा की पहचान ऋतु तोमर पुत्री पप्पन तोमर, निवासी हापुड़ के खेड़ा पिलखुवा के रूप में हुई। पहचान होने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: नजीबाबाद-बूंदकी मार्ग पर गिरा आम का विशाल पेड़, बाइक सवार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट्स लेने की बात कहकर घर से निकली थी
परिजनों के अनुसार ऋतु सहेली से नोट्स लेने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

पुलिस कर रही जांच, तलाश अभियान जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। वहीं छात्रा की तलाश के लिए नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed