{"_id":"6890a0dc95fc2698b30cf9c5","slug":"saraswati-public-school-won-the-trophy-in-cbse-cluster-kabaddi-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138152-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी में सरस्वती पब्लिक स्कूल ने ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी में सरस्वती पब्लिक स्कूल ने ट्रॉफी जीती
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता जीतकर लौटी सरस्वती पब्लिक स्कूल की टीम व अतिथि।
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीबीएसई क्लस्टर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हरिद्वार के रुद्रपुर में किया गया। इसमें सरस्वती पब्लिक स्कूल मेरठ की टीम ने अंडर-19 पुरुष वर्ग में ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता जीतकर लौटी टीम का सोमवार को स्कूल में स्वागत किया गया। प्रतियागिता 1 से 3 अगस्त तक हुई।
क्वार्टर फाइनल में विद्यालय की टीम ने 29-14 के स्कोर, सेमीफाइनल में 33-14 के स्कोर से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में भी मेरठ की टीम विजेता रही। टीम की ओर से सत्यम यादव को बेस्ट राइडर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को टीम ट्रॉफी और मेडल लेकर स्कूल पहुंची। यहां विद्यालय के निदेशक विनय चौधरी, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, सपना नामदेव आदि ने टीम का स्वागत किया। इस मौके चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी, कबड्डी एकेडमी के कोच किरण पाल, गुलवीर सिंह, शिखा शर्मा, संगीता आदि ने टीम को बधाई दी।