फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saraf dies after being shot in the chest, dead body found at home, licensed revolver recovered

यूपी: सीने में गोली लगने से सराफ की मौत, घर पर मिला शव, मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद, सामने आई ये वजह

Wed, 02 Mar 2022 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Mar 2022 02:45 PM IST
सार

देहली गेट क्षेत्र के ठठेरवाड़ा में सराफ सुभाष वर्मा (45) की घर पर सीने में गोली लगने से मौत हो गई। मौके से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई है।  पुलिस ने मौत को खुदकुशी बताया है जबकि मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Saraf dies after being shot in the chest, dead body found at home, licensed revolver recovered
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठी के देहली गेट क्षेत्र के ठठेरवाड़ा में सुबह साढ़े पांच बजे सराफ सुभाष वर्मा (45) की घर पर सीने में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की है। पुलिस के मुताबिक सुभाष पर करीब तीन करोड़ रुपये का कर्ज था और पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते खुदकुशी की गई है।

विज्ञापन


भांजे ने आत्महत्या की तहरीर देहली गेट थाने में दी है। वहीं, सुभाष के भाई अतुल ने हत्या की आशंका जाहिर कर पांच व्यापारियों के नाम पुलिस को बताए हैं। उन्होंने मामले की सही जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सुभाष वर्मा अपनी 83 वर्षीय मां सावित्री के साथ ठठेरवाड़ा में रहते थे। जबकि उनके पिता उदय वर्मा अपने दूसरे बेटे अतुल वर्मा के साथ 500 मीटर दूरी पर कच्ची सराय देहली गेट में रहते हैं। सुभाष वर्मा का पत्नी श्वेता वर्मा से दो साल पहले विवाद हो गया था। इसके बाद तलाक हो गया था। वह दो बच्चों के साथ बेगमबाग रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे घर पर मां सावित्री कमरे में थीं। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मां बेटे के कमरे में पहुंची। इस दौरान खून से लथपथ सुभाष बेड पर पड़े थे। मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। कुछ लोगों की मदद से भांजा करन स्कूटी पर मामा सुभाष को बैठाकर हापुड़ अड्डे के पास निजी अस्पताल ले गया।

 यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जदोजहद: मानसी व श्वेता ने बयां किया नवीन की मौत के दौरान खारकीव का मंजर, दहशत के बीच आज लौटेंगे कई छात्र 

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सूचना पर देहली गेट पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करन ने आत्महत्या की तहरीर दी।  पुलिस का कहना है कि सुभाष का अपने भाई और पत्नी से भी विवाद चल रहा था। इसके चलते उन्होंने तनाव में खुदकुशी कर ली। सुभाष के भाई अतुल ने देहली गेट पुलिस को शहर के पांच सराफा व्यापारियों का नाम बताए हैं। आरोप है कि इन व्यापारियों ने करोड़ों के जेवरात गिरवी रखकर ठगी की है। अतुल ने आशंका जताई कि शिकायत करने के डर से इन व्यापारियों ने ही हत्या कराई है।

एक साल पहले पिता ने कराया था चोरी का मुकदमा
ठठेरवाड़ा में सराफ सुभाष वर्मा की मौत के मामले में छानबीन के दौरान एक और जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पिता उदय वर्मा ने सुभाष के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि काफी मात्रा में सोना चोरी किया गया है। हालांकि बाद में इस मामले में एफआर लगा दी गई थी। पुलिस इस बिंदू पर भी फिर से जांच कर रही है। इसके अलावा अन्य संभावित कारणों पर भी पड़ताल जारी है। संवाद

घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने भी शुरू की जांच
 घटना के करीब साढ़े चार घंटे बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल के आसपास की चीजों और रिवॉल्वर की भी बारीकी से पड़ताल की।

संपत्ति के विवाद का मामला भी आया सामने
देहली गेट पुलिस के मुताबिक हाल ही में परिवार की संपत्ति के बंटवारे का भी मामला सामने आया है। इसके चलते सुभाष तनाव था कि दुकान भाई चलाता है, कहीं ऐसा न हो उसके साथ धोखा हो जाए। इसलिए भी वह तनाव में था। पुलिस का कहना है कि अभी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सुभाष के दो भाई एक बहन है। एक भाई की पहले बीमारी से मौत हो गई थी, जबकि सुभाष की अब मौत हो गई है, अब केवल अतुल है। घटना के बाद परिवार सदमे में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed