यूपी के बागपत की रहने वाली नवोदित गायिका रेणुका पंवार अब सपना चौधरी के लिए गाना गाते हुए नजर आएंगी। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। यह यंग सिंगर अब तक कई हरियाणवी व लोक गीतों को आवाज दे चुकी हैं।
आगे जानें आखिर कौन है सुरीली आवाज की मलिका यह लड़की:-
हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के साथ खेकड़ा की नवोदित सिंगर रेणुका पंवार का नाम जुड़ गया है। नगर स्थित विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की मात्र 16 वर्ष की छात्रा रेणुका पंवार नगर के विरेंद्र सिंह व संतोष देवी की बेटी हैं।
रेणुका ने एक वर्ष पहले पानीपत के सिंगर तरुण पांचाल की कंपनी टीआर म्यूजिक में गाना शुरू किया। शुरुआत में सफलता नहीं मिली, लेकिन बाद में क्षेत्र के निर्माता निर्देशक रिखम सोनी ने रेणुका की मदद की।
4 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
एक शो में रेणुका हरियाणा की लोकप्रिय सपना चौधरी के संपर्क में आईं। सपना ने उसकी प्रतिभा को देखते हुए अपने साथ गाने के लिए ऑफर दिया। रेणुका अब तक दो दर्जन से अधिक गाने गा चुकी है।
सपना के साथ एक एलबम छोटी विदाई में सपना के बचपन का रोल भी कर चुकी हैं। मात्र 16 वर्ष की उम्र में स्टारडम की दुनिया में कदम बढ़ाने वाली रेणुका ने बताया कि उसके परिवार का सहयोग मिला, तरुण पांचाल व रिखम सोनी जैसे मार्गदर्शक मिले और अब सपना चौधरी गॉड मदर के रुप में मिली है।