फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sp vidhaayak gulaam mohammad ke khilaaph baithee jaanch

सपा विधायक गुलाम मोहम्मद के खिलाफ बैठी जांच, जानें क्या है मामला

Wed, 11 Jan 2017 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 11 Jan 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
sp vidhaayak gulaam mohammad ke khilaaph baithee jaanch
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के विधायक गुलाम मोहम्मद विजिलेंस के साथ ही अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश की जांच के दायरे में आ गए हैं। दोनाें ही विभागों ने प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी को जांच के लिए पत्र लिखा है। जिस पर एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है। गुलाम मोहम्मद पर प्रबंध समिति के साथ मिलकर वित्तीय अनियमितताओं के साथ ही नियम विरुद्ध नियुक्ति के आरोप हैं।

विज्ञापन


सिवालखास से सपा विधायक गुलाम मोहम्मद फैज-ए-आम इंटर कालेज मेरठ में प्रधानाचार्य भी हैं। उनके  खिलाफ कुंवर सईद अहमद एडवोकेट ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायतें की हुई हैं। जिसमें वक्फ संपत्ति से होने वाली आय के साथ पीटीए फंड का करोड़ों रुपये गबन करने, नियम विरुद्ध तरीके से नियुक्ति करने, शासन को धोखे में रखकर राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने आदि आरोप हैं। सईद अहमद ने यह भी आरोप लगाया है कि वर्ष 1995 में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराने के आरोप में थाना देहली गेट में मुकदमा दर्ज हुआ था और फैज-ए- आम इंटर कालेज को चार साल के लिए बोर्ड परीक्षा का केंद्र न बनाने के लिए ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया था। उस समय गुलाम मोहम्मद प्रधानाचार्य थे। लेकिन पुरस्कार प्राप्त करने के लिए वह इस तथ्य को छिपा गए।
विज्ञापन

इन तमाम मामलों पर विजिलेंस विभाग के साथ ही प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग से अब जिलाधिकारी को पत्र आया है। जिसमें कुछ बिंदुओं पर गुलाम मोहम्मद और प्रबंध समिति पर लगे आरोपों की जांच के लिए कहा गया है। इन पत्रों के आधार पर एसडीएम सदर को यह जांच सौंपी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed