{"_id":"57dc4b274f1c1bf422d47573","slug":"sapa-baspa-aur-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":" सपा, बसपा और भाजपा ने उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, बसपा और भाजपा ने उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क किया
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 17 Sep 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीएम प्रत्याशी शीला दीक्षित ने कहा कि सपा, बसपा और भाजपा ने 27 साल में यूपी को बेहाल कर दिया है। इन पार्टियों ने प्रदेश को विकास के पथ से भटकाते हुए जातिवाद और सांप्रदायिकता की आग में झोंककर पीछे कर दिया है।
दावा किया कि कांग्रेस सरकार आने पर दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश का भी विकास किया जाएगा।शुक्रवार को खतौली जाते समय परतापुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया तो भाजपा ने झूठे वादे कर लोगों को एक-दूसरे से लड़ाने का काम किया। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। बसपा ने पार्क और पत्थरों पर जनता का पैसा बहाया था तो सपा के जंगलराज से हर कोई आहत है। मुलायम परिवार आपस में ही झगड़ रहा है। सरकार को प्रदेश की कोई चिंता नहीं है। प्रदेश को कांग्रेस ही संभाल सकती है। पार्टी के प्रचार कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने कहा कि सभी दलों का झूठ प्रदेश की जनता देख चुकी है।
21 को रथयात्रा की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा 21 सितंबर को मेरठ पहुंचेगी। इसके लिए कांग्रेस नेत्री शीला दीक्षित ने पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयारियों में जुटने की अपील की। शीला दीक्षित शुक्रवार को खतौली में होने वाली 27 साल यूपी बेहाल यात्रा में प्रचार समिति चेयरमैन संजय सिंह के साथ जा रही थीं। जिला और महानगर कमेटी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके स्वागत में परतापुर बाईपास पहुंचे।
विज्ञापन
शीला दीक्षित ने जिलाध्यक्ष विनय प्रधान और महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी से 21 सितंबर को होने वाली रथयात्रा की तैयारियों के बारे में पूछा। दोनों ने रथयात्रा की तैयारियों को लेकर किए जा रहे जनसंपर्क और कार्यक्रमों की जानकारी दी। शीला दीक्षित ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट काम करने को कहा। परतापुर में बबिता गुर्जर, कंकरखेड़ा में एनपी सिंह, कमल जायसवाल, अजातशत्रु, राकेश कुशवाह, धर्मवीर और मटौर में संजीव शर्मा और सत्यप्रकाश आदि ने स्वागत किया गया। अखिल कौशिक, सैयद सलीमुद्दीन शाह, महेंद्र गुर्जर, मतीन अंसारी, रोबिन नाथ गोलू आदि मौजूद रहे।