फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sanyukt Vyapar Sangh baithak

16,726 संपत्तियों को सीलिंग से बचाने के लिए होगा आंदोलन: नवीन गुप्ता

Fri, 25 Sep 2026 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
sanyukt Vyapar Sangh baithak
Note... विशेष, संयुक्त व्यापार संघ न्यूज.. important
विज्ञापन

... सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए केंद्र से अध्यादेश लाने की मांग, 28 सितंबर को अपार चैंबर में बनेगी आंदोलन की रणनीति
.. शहर के नागरिकों के मकान दुकान बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे, संगठन की हुई महत्वपूर्ण बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
संयुक्त व्यापार संघ कि महत्वपूर्ण बैठक शास्त्रीनगर में हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार से विशेष अध्यादेश लाने की मांग की गई। संगठन पदाधिकारी ने कहा कि 16,726 शहर के लोग। जिसमें कोई व्यापारी हो यार शहर का निवासी अहित नहीं होना चाहिए।
अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए 16,726 संपत्तियों के व्यापारियों और आम नागरिकों के मकान दुकानों को सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचाने के लिए केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से भारत सरकार से मांग की जाए कि प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए आवश्यक नियम बनाए जाएं या अध्यादेश लाया जाए।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक महामंत्री संजय जैन के कार्यालय पर हुई।
संगठन उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इसके लिए सोमवार 28 सितंबर को दोपहर तीन बजे अपार चैंबर बुढ़ाना गेट पर कार्यसमिति और प्रबुद्ध लोगों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लोगों के हित को देखते हुए नवीन गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अप संगठन सिर्फ शहर के लोगों के हित के लिए कार्य करेगा। किसी भी राजनीतिक दलों से संपर्क नहीं किया जाएगा।

संगठन अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि अब राजनीतिक दल अपनी स्पष्ट नीति के साथ संगठन के पास आए और शहर के हित में कार्य करें।
बैठक में संजीव रस्तोगी, तरुण गुप्ता, मनीष शर्मा, विजय आनंद अग्रवाल, अनुज सिंगल, विकास गिरधर, सुनील रिठानी, अपार मेहरा, सुमित ग्रोवर, सुधांशु पाराशर, सचिन खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed