फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanjay Singh became the President, and Shiv Kumar became the Manager.

Meerut News: संजय सिंह अध्यक्ष और शिव कुमार बने प्रबंधक

Sat, 12 Sep 2026 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh became the President, and Shiv Kumar became the Manager.
सरधना। कपसाढ़ स्थित जनता आदर्श इंटर कॉलेज की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के पदाधिकारी। संस्थान
जनता आदर्श इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का निर्विरोध गठन
विज्ञापन

सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से नहीं हुआ मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाढ़ की प्रबंध समिति का चुनाव शनिवार को हुआ। निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचन के लिए निर्धारित पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण चुनाव कराने की जरूरत नहीं पड़ी। इस कारण चुनाव अधिकारी ने सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुएनवगठित प्रबंध समिति की सूची जारी कर दी।

चुनाव अधिकारी सर्वेश सिंह ने बताया कि निर्विरोध गठित प्रबंध समिति में संजय सिंह को अध्यक्ष, नरेश कुमार को उपाध्यक्ष और शिव कुमार को प्रबंधक चुना गया। राममूल सिंह को उपप्रबंधक, राजकिशोर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। भुजेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, बिजेन्द्र सिंह, ऋषिराज सिंह, शुगन पाल सिंह, चरण सिंह और नरेंद्र सिंह को प्रबंध समिति का सदस्य निर्विरोध चुना गया। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद नवगठित समिति की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। प्रबंध समिति के सदस्यों व शिक्षकों ने नई कमेटी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed