फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanitation workers' strike ends before Diwali

Meerut News: दिवाली से पहले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Tue, 29 Oct 2024 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike ends before Diwali
सरधना (मेरठ)। पूर्व सभासद द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन व उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे। हालांकि बाद में पूर्व सभासद के खेद जताने पर बुधवार को प्रस्तावित हड़ताल खत्म कर दी गई। वहीं, वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

धरने के दौरान दोपहर बाद दोनों पूर्व सभासद सफाईकर्मियों के बीच पहुंचे। पूर्व सभासद पंकज टाली ने सफाई कर्मचारियों से खेद जताया। फिर बाद सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने पहुंचकर कर आपसी बातचीत कराई। दोनों सभासदों ने नगर में अव्यवस्था को लेकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सड़कें न बनने के कारण शहर में सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा सफाई कर्मचारियों के को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का सम्मान पहले है, उसके बाद उनका काम है। सफाई कर्मचारियों के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। इस मौके पर ईओ मोनिका उमराव, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, महिपाल वाल्मीकि, विपिन शर्मा, मनोज बाबू, मुनीष, विक्की पारचा, सुगनचंद, जयप्रकाश, अमित पारचा, अमित चौटाला, दिनेश, मोहनवीर, सभासद सलीम, सभासद सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed