फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanitation workers created ruckus in Nauchandi police station

नौचंदी थाने में सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

Sat, 16 Oct 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers created ruckus in Nauchandi police station
नौचंदी थाने में सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। सफाई कर्मचारी से मारपीट के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नौचंदी थाने में हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि चौबीस घंटे से ज्यादा समय बीतने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
अर्जुन निवासी बागपत गेट रानी मिल ने इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र सिंह को बताया कि वह वार्ड नंबर 73 में आउटसोर्स सफाई कर्मचारी है। बृहस्पतिवार को सफाई नायक कांति प्रसाद वाली गली में सफाई कार्य कर रहा था। तभी कुछ लोग आए और जातिसूचक शब्दों के साथ अभद्रता की। इसके बाद मारपीट कर की गई। उसे गर्दन, छाती और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इसी मामले में शुक्रवार को सफाई कर्मचारी एकत्र होकर थाने पहुंचे और काफी देर तक हंगामा किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed