लावड़। स्वच्छता अभियान अंतर्गत बुधवार को दौराला ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में सफाईकर्मियों एवं ग्रामीणों ने ब्लॉक के दो गांवों में सफाई अभियान चलाया। प्रमुख ने ग्रामीणों को गांव स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।
दौराला ब्लॉक प्रमुख सचिन अहलावत, एडीओ पंचायत किरणपाल सिंह, नरेशपाल ब्लॉक के जलालपुर एवं महल गांव पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख सचिन अहलावत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता से ही बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को अपने आसपास सफाई रखनेे, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। इसके बाद गांव में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान धर्मवीर, गगन, मनदीप, रोहित, राजेश्वर का सहयोग रहा।