फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sangre Dominators Win Guts and Glory Cup

Meerut News: सांगरे डोमिनेटर्स ने जीता गट्स एंड ग्लोरी कप

Sun, 03 May 2026 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sangre Dominators Win Guts and Glory Cup
गेम सिटी एरेना में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
- गेम सिटी एरेना क्रिकेट मैदान में खेला गया फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे गट्स एंड ग्लोरी कप का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। फाइनल मुकाबला सांगरे डोमिनेटर्स और गली क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें सांगरे डोमिनेटर्स की टीम ने 11 रन से बाजी मारी।

टॉस जीतकर गली क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सांगरे डोमिनेटर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रितिक पटेल ने मात्र 29 गेंद में 63 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि हिमांशु ने 24 गेंद में 46 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गली क्रिकेट क्लब की ओर से चिराग आनंद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। डॉ. वत्स ने 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए गली क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी। इसमें अभिजीत सिंह ने 30 गेंद में 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। चिराग आनंद ने 14 गेंद में 39 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांगरे डोमिनेटर्स की ओर से आकाश तोमर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। निखिल तोमर और ललित तोमर ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। आकाश तोमर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के समापन पर गेम सिटी एरेना के महा प्रबंधक नलिन अग्रवाल ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed