{"_id":"608474d28ebc3e7c1a0b620b","slug":"sangeet-som-went-to-home-isolation-meerut-news-mrt535895750","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के कोरोना संक्रमित होने पर संगीत सोम होम आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के कोरोना संक्रमित होने पर संगीत सोम होम आइसोलेट
विज्ञापन
बेटी के संक्रमित मिलने पर संगीत सोम ने खुद को आइसोलेट किया
मेरठ। भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। संगीत सोम के अनुसार उनकी बेटी कोरोना संक्रमित हो गई है। वह पिछले दो दिन से उनके साथ ही मेरठ स्थित आवास पर थी। संगीत सोम को भी तेज बुखार है।
सरधना विधायक पिछले 10 दिन से पंचायत चुनाव के चलते अपने ही नहीं बल्कि दूसरे क्षेत्रों में भी सक्रिय थे। वह लगातार रोड शो और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पांच दिन पहले उनकी बेटी उनके पास रहने के लिए आई थी। दो दिन पूर्व बेटी को बुखार हुआ तो उन्होंने बेटी को गाजियाबाद भेज दिया। जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। वहीं संगीत सोम को भी शनिवार को तेज बुखार हो गया। फोन पर संगीत सोम ने बताया कि बेटी की रिपोर्ट आने के बाद वह गाजियाबाद लौट गए हैं। उन्होंने अपनी भी जांच कराई है। उन्होंने खुद को भी दो सप्ताह के लिए होम आइसोलेट कर लिया है।