फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sangeet Som says I do not have the values to become Jaichand, comments on press note

संगीत साेम बोले: मेरे ऐसे संस्कार नहीं कि 'जयचंद' बनूं, बालियान पर आरोपों के प्रेस नोट पर कही ये बात

Wed, 12 Jun 2024 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jun 2024 05:22 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी के दो दिग्गज नेता आमने सामने हैं। डाॅ संजीव बालियान ने जहां जयचंदों को हार का कारण बताया तो वहीं फायर ब्रांड नेता संगीत सोम की प्रेस वार्ता में संजीव बालियान पर आरोपों के प्रेस नोट बांटे गए। वहीं यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Sangeet Som says I do not have the values to become Jaichand, comments on press note
संगीत सोम व संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक से हार गए हैं। इसे लेकर उन्होंने बिना नाम लिए संगीत सोम पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं इस पर चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा नेता व सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम भी इसमें कूद गए। मंगलवार को उन्होंने भी प्रेस वार्ता कर डाली। वहीं प्रेस वार्ता में बांटे गए प्रेस नोट पर संगीत सोम की फजीहत होती दिख रही है। हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की प्रेस वार्ता के एक दिन बाद पूर्व विधायक संगीत सोम भी मैदान में आ गए। मंगलवार को कैंट स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप न लगाएं, सरधना विधानसभा में भाजपा जीतकर कर गई है, जबकि बालियान गलत व्यवहार के कारण अपने घर में हारे हैं। 

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा उनकी जयचंद के कारण हुई के बयान पर संगीत सोम ने कहा कि मेरे ऐसे संस्कार नहीं कि मैं जयचंद बनूं। 

प्रेस नोट में बालियान पर लगाए गए गंभीर आरोप
संगीत सोम की प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को प्रेस नोट बांटे गए, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित करने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने, आस्ट्रेलिया में जमीन खरीदने, हरियाणा में हुए पूर्व विधायक नफे सिंह हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण देने समेत 20 संगीन आरोप लगाए हैं।

संगीत सोम के लेटर पैड से प्रेस नोट बांटे गए। संगीत सोम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि इस दौरान कौन यहां पर आकर यह प्रेस नोट बांट गया।
1. बालियान ने पांच वर्षों के कार्यकाल में अवैध तरीके से विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार किया है। नजदीकी लोगों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है। 
2. श्रीराम पोटास फैक्टरी का खाद्य का सैंपल फेल होने के बाद भी धड़ल्ले से बिकता रहा है। सरकारी पद के अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर खाद्य कम्पनी इफको को अपनी कम्पनी का काॅन्ट्रेक्ट कराकर करोड़ों की कमाई की गई। 
3. लोकसभा क्षेत्र के तालाबों की खुदाई के नाम पर भ्रष्टाचार किया। इसकी जांच होनी चाहिए। 
4. जानसठ, शुक्रताल के शुक्रतीर्थ में 2023 में 600 बीघा और 200 बीघा जमीन अपने नजदीकियों के नाम से खरीदी गई।
5.डेयरी विभाग के मंत्री पद का लाभ लेते हुए मुजफ्फरनगर के ग्राम बहेड़ी में दूध का चिलर प्लांट लगवाया। 
6. बालियान के माता-पिता गत वर्ष दो बार आस्ट्रेलिया दौरे पर गए। बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी गई। 
7. फरवरी 2024 इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या में भी डाॅ. बालियान का नाम जोड़ा गया था। उन पर हमलावरों को संरक्षण व पीड़ित के परिजनों पर झूठे मुकदमे लगवाने का आरोप लगा था।

बांटे गए प्रेस नोट के बारे में संगीत सोम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि इस दौरान कौन वहां पर आकर यह प्रेस नोट बांट गया। उन्होंने ऐसे प्रेस नोट नहीं बांटे। इसकी वह जांच करेंगे सीसीटीवी फुटेज भी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed