{"_id":"627a3925428bb25cff51d7df","slug":"sangeet-som-said-it-is-the-turn-of-gyanvapi-in-22-after-babri-in-92-people-like-aurangzeb-had-built-the-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत सोम बोले: 1992 में बाबरी और 2022 में ज्ञानवापी की बारी, औरंगजेब जैसे लोगों ने बनवा दी थी मस्जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत सोम बोले: 1992 में बाबरी और 2022 में ज्ञानवापी की बारी, औरंगजेब जैसे लोगों ने बनवा दी थी मस्जिद
Tue, 10 May 2022 03:36 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 May 2022 03:36 PM IST
सार
सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि औरंगज़ेब जैसे लोगों ने ज्ञानवापी मस्जिद बनवा दी थी। जिसके बाद 92 में बाबरी व 22 में ज्ञानवापी की बारी है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक संगीत सोम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने ज्ञानवापी मस्जिद पर चल रहे विवाद के मामले में कहा है कि औरंगजेब जैसे लोगों ने मस्जिद बनवाई थी। बाबरी के बाद अब ज्ञानवापी की बारी है।
विज्ञापन
संगीत सोम सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर ज्वालागढ़ चौराहे पर स्थित प्रतिमा का माल्यार्पण करने पहुंचे थे। महाराणा प्रताप चौक ज्वालागढ़ में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम ने महाराणा प्रताप सिंह के जीवन व संघर्ष की चर्चा की। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मुगल शासक अकबर को कई बार रणभूमि में टक्कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीएम का खास दौरा: मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ पहुंचने से पहले किया ट्वीट, 66.71 करोड़ के कार्यों को देंगे हरी झंडी, ये है पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण त्याग दिए थे। भारत के महान सपूत और वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जीवन-गाथा साहस, शौर्य, स्वाभिमान और पराक्रम का प्रतीक है। महाराणा प्रताप ने अपनी मां से युद्ध कौशल सीखा था। इससे पूर्व शौर्य यात्रा का गांवों में ढोल नगाढ़ों से स्वागत किया गया। वहीं गांव कुशावली में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप के बोर्ड का उद्घाटन किया गया।
ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि औरंगजेब जैसे लोगों ने ज्ञानवापी मस्जिद बनवा दी थी। जिसके बाद 1992 में बाबरी व 2022 में ज्ञानवापी की बारी है। मुसलमान आक्रांताओं ने मंदिर को तोड़कर जो मस्जिद को खड़ा किया था, उसे वापस लेने का समय आ गया है। कहा कि धर्म की सुरक्षा के लिए संगठित होना जरूरी है।