फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sangeet Som latest news Hindi, PA called to the police station, seen giving a form in CCTV

प्रेस नोट ने कराई फजीहत: संगीत सोम के पीए को पुलिस ने बुलाया थाने, सीसीटीवी में पर्चा देता दिखा चंद्रशेखर

Fri, 14 Jun 2024 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Jun 2024 12:27 PM IST
सार

जेड श्रेणी की सुरक्षा से लैस पूर्व विधायक संगीत सोम की प्रेस कांफ्रेंस में उनके ही आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ आरोपों के पर्चे बांट गए, लेकिन भाजपा नेता को नहीं पता कि आखिर पर्चे किसने बांटें।

विज्ञापन
Sangeet Som latest news Hindi, PA called to the police station, seen giving a form in CCTV
संगीत सोम को पर्चा देता चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के घर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ गंभीर आरोपों वाले पर्चे बांटे जाने के मामले में पुलिस को गुरुवार को कई वीडियो मिल गए। इसमें संगीत सोम का पीए चंद्रशेखर उनको मीडिया के सामने एक पर्चा दे रहा है। पुलिस ने पीए को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। उसने कहा कि संगीत सोम ने गाड़ी से कागज मंगाया था, उसने वह ले जाकर दिया था।

विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव हारने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। इसके जवाब में संगीत सोम ने मंगलवार को अपने आवास पर दोपहर एक बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई।

मीडियाकर्मियों को बांटे गए थे पर्चे
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजीव बालियान के खिलाफ गंभीर आरोपों वाले पर्चे सभी मीडियाकर्मियों को बांटे गए। इस मामले में शाम को संगीत सोम के पीए चंद्रशेखर की तरफ से लालकुर्ती थाने में तहरीर दी गई कि ये पर्चे कोई विपक्षी बांट गया। 

पुलिस ने इस मामले में वीडियो फुटेज जुटाई तो इस दौरान चंद्रशेखर संगीत सोम को पर्चा देते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक ये दो पेज का पर्चा है। पुलिस ने गुरुवार को चंद्रशेखर को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया।

यह भी पढ़ें: जेल गई हत्यारोपी मां: आंगन में बैठकर बेटे को जला रही थी पत्नी..., मंजर देख सहम गया पिता, सिंहर उठा पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

संगीत सोम को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इसमें एनएसजी कमांडो समेत 22 सुरक्षाकर्मी रहते हैं। इतनी सिक्योरिटी के बीच संगीत सोम के आवास पर उनके सामने ही प्रेस कांफ्रेंस में कोई बाहरी कैसे पर्चे बांट सकता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कई तथ्यों की जांच की रही है। 

पूरे प्रकरण में शासन ने खुफिया विभाग से भी रिपोर्ट मांग ली है। खुफिया विभाग की तरफ से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सोम के पीए चंद्रशेखर की वीडियो भी शासन को भेजी है। इस मामले में पुलिस बेहद संजीदगी से जांच में जुटी है।

विज्ञापन

सोम की संपत्ति की जांच हो
संजीव खरडू ने संगीत सोम की संपत्ति की जांच की मांग की है। सोम ने जिस संजीव खरडू पर संजीव बालियान को जमीन खरीदवाने का आरोप लगाया था, उन्होंने वीडियो जारी करके आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संगीत सोम ने हिमाचल में शराब का कारोबार कर और लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करके करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है।

बिना जांच के नहीं होती रिपोर्ट 
लालकुर्ती थाना प्रभारी इंदु वर्मा से पूर्व विधायक संगीत सोम ने फोन पर बात की। इंदु वर्मा के मुताबिक संगीत सोम ने रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। उनको बताया गया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट बिना जांच के नहीं होती है।

मैंने पीए चंद्रशेखर से दूसरा कागज मंगाया था, वह मेरे पास है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। - संगीत सोम, पूर्व विधायक

वीडियो फुटेज और बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed