फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sangeet Som and Laxmikant Vajpayee stopped, altercation with police, Som said - car will not return

Meerut: संगीत सोम और लक्ष्मीकांत वाजपेयी की गाड़ियों को रोका, पुलिस से नोकझोंक, सोम बोले- कार नहीं लौटेगी

Mon, 21 Jul 2025 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 02:20 AM IST
सार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे और कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नेतागण पहुंचे, तो उन्हें अवरोधों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Meerut: Sangeet Som and Laxmikant Vajpayee stopped, altercation with police, Som said - car will not return
पूर्व विधायक संगीत सोम को रोकते अफसर। - फोटो : mrt

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर उतरने के लिए शोभित विश्वविद्यालय में हेलीपेड बनाया गया। मुख्यमंत्री के आने से पहले ही भाजपा नेता वहां पर पहुंचने शुरू हो गए। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और पूर्व विधायक संगीत सोम की गाड़ियों को पुलिस ने रोक दिया। इस पर सांसद भड़क उठे और पुलिस से नोकझोंक के बाद अपनी गाड़ी से चले गए। पूर्व विधायक से एडीएम सिटी और एसपी यातायात के अनुरोध के बावजूद संगीत सोम ने कहा कि बैरियर हटाइये नहीं तो मैं खुद हटा दूंगा।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर उतरने से पहले ही भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि शोभित विश्वविद्यालय पहुंच गए। विश्वविद्यालय से आने वाले मुख्य मार्ग से ही हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला एनएच-58 स्थित कार्यक्रम स्थल तक आना था। वहां पर अधिक पुलिस फोर्स पहुंचने से पहले ही राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी अपनी गाड़ी से पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रोक दिया। इस पर सांसद भड़क उठे और उनकी पुलिसकर्मियों से नोंकझोक हुई। भड़के सांसद ने पुलिसकर्मियों से कहा कि ज्यादा दिमाग खराब हो गया है। गाड़ी को बीच में ही खड़ा कर दूंगा तो पता चल जाएगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी को मुख्य मार्ग से ही जाने दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने से थोड़ी देर पहले ही पूर्व सरधना विधायक संगीत सोम अपनी गाड़ी से पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी रोक दिया। कांवड़ मार्ग पर अपनी गाड़ी खड़ी करके संगीत सोम मुख्य मार्ग से ही गाड़ी ले जाने पर अड़ गए। सीओ अभिषेक तिवारी ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

एसपी ने हाथ जोड़े, दूसरे मार्ग से पहुंचे सोम
एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने पूर्व विधायक से हाथ जोड़कर अपनी गाड़ी से उतरने को कहा, लेकिन संगीत सोम नहीं माने। एडीएम सिटी बृजेश सिंह भी पूर्व विधायक को समझाने का प्रयास करते रहे और सरकारी गाड़ी से हेलिपेड तक जाने का अनुरोध करते रहे। विधायक ने साफ कहा कि मैं सरकारी गाड़ी में नहीं जाऊंगा। आप बैरियर हटाइए नहीं तो मैं खुद हटा दूंगा। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर जाम लग गया। थोड़ी देर नोंकझोक के बाद संगीत सोम दूसरे मार्ग से अपनी गाड़ी से शोभित विश्वविद्यालय पहुंचे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed