फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sangeet som bjp mla ascaped in a grenade attack in meerut five policemen suspended

दहशत फैलाने की योजना तो नहीं, स्विफ्ट कार में आए थे हमलावर, ग्रेनेड फेंककर हुए फरार

Thu, 27 Sep 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 27 Sep 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
sangeet som bjp mla ascaped in a grenade attack in meerut five policemen suspended
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में भाजपा के  विधायक संगीत सोम के घर पर बुधवार आधी रात को अज्ञात बदमाशों द्वारा पहले  ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसके बाद घर पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इस हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं इस हमले में सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। इस हमले ने  पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। फोरेंसिक टीम गंभीर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

sangeet som bjp mla ascaped in a grenade attack in meerut five policemen suspended
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में हाल में ही पकड़े आतंकी ने मेरठ को भी निशाने पर होने की बात कही थी। भाजपा विधायक संगीत सोम के आवास पर हमले के पीछे कहीं दहशत फैलाने की साजिश तो नहीं। इसको लेकर भी पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। वहीं, पुलिस का दूसरा बिंदू यह है कि कही दहशत फैलाने के लिए हमला तो नहीं है। कई सवाल पुलिस के जेहन में हैं। 

सुरक्षा एजेंसी हुईं अलर्ट 
कैंट में विधायक के आवास पर बम फेंकने की सूचना पर एलआईयू की टीम जांच करने पहुंची। जांच कर एलआईयू ने शासन को रिपोर्ट भेजी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई। हवाला दिया गया कि इससे पहले भी विधायक पर जानलेवा हमला हो चुका है।

गोली असली, ग्रेनेड निष्क्रिय 
विधायक के आवास जो गोलियां चलीं वे सभी असली थीं लेकिन ग्रेनेड निष्क्रिय निकला। पुलिस अधिकारी पहले ग्रेनेड के फटने के डर से पास जाने से बचते रहे। लेकिन जब ग्रेनेड के निष्क्रिय होने का पता चला तो जांच के लिए आगे बढ़े। ग्रेनेड को पानी से भरी बाल्टी में डालकर रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के आवास पर मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ में सामने आया कि गेट के बराबर में बने गार्ड रूम में तैनात गार्ड को जैसे ही भनक लगी उसने उठकर देखा। इसी बीच एक गोली गार्ड रूम के शीशे से निकल गई। गार्ड ने अपनी रायफल तानी तब तक हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर विधायक और उनके परिवार में हड़कंप मच गया। कई गोलियों दीवारों में और गमलों में लगीं तो वहीं एक गोली गार्ड के शीशे को पार कर गई। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों व गार्ड ने दौड़कर जान बचाई। 

मेरठ के छावनी क्षेत्र में आने वाले लालकुर्ती क्षेत्र में आरए लाइन बंगला नंबर सात में संगीत सोम रात को सो रहे थे। इसी बीच सुरक्षा चक्र तोड़ते हुए बदमाश एक स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पूछताछ में गार्ड और पुलिसकर्मी ने बताया कि गाड़ी में सवार बदमाशों ने काले कपड़े पहने थे साथ ही अपने मुहं पर काले कपड़े बांधे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed