फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sandeep Panwar becomes the new Chief Manager of Sakauti Sugar Mill

Meerut News: सकौती चीनी मिल के नए प्रधान प्रबंधक बने संदीप पंवार

Mon, 01 Jun 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Panwar becomes the new Chief Manager of Sakauti Sugar Mill
दौराला - आईपीएल चीनी मिल के नए प्रधान प्रबंधक संदीप पंवार। स्रोत : स्वयं
दौराला। आईपीएल समूह की सकौती चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर संदीप पंवार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने मिल परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पदभार संभाला। उन्होंने किसानों, अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को प्राथमिकता देने की बात कही। सकौती चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र कुमार का स्थानांतरण महाराजगंज जनपद के सिसवा बाजार स्थित चीनी मिल में हो गया है। उनके स्थान पर वहां से स्थानांतरित होकर आए संदीप पंवार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद संदीप पंवार ने कहा कि प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार चीनी मिल में मरम्मत और रखरखाव कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि आगामी पेराई सत्र निर्धारित समय पर शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं, स्थानांतरित प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र कुमार को भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed