फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samyukt Kisan Morcha submitted a memorandum addressed to the President.

Meerut News: संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Mon, 10 Aug 2026 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Samyukt Kisan Morcha submitted a memorandum addressed to the President.
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। कांवड़ यात्रा के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया और मोर्चा की ओर सभी जिलों में जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर अपनी मांगों को रखा गया।

जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष भारती के नेतृत्व में किसान सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा। ज्ञापन में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता नहीं किए जाने। संसद में बिना किसी चर्चा के अपनाए गए सभी मौजूदा मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द किए जाने, सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और सुनिश्चित सरकारी खरीद के लिए कानून बनाए जाने, ग्रामीण ऋणग्रस्तता को समाप्त करने , ऋण माफी लागू किए जाने आदि मांगों को रखा। इसके अलावा स्थानीय समस्याओं जैसे सड़ निर्माण, बिजली समस्याओं आदि को उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed