फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samples were taken from the Food Safety Department and tested.Samples were taken from the Food Safety Department and tested.

Meerut News: खाद्य सुरक्षा विभाग से सैंपल लेकर जांच की

Thu, 09 Oct 2025 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Samples were taken from the Food Safety Department and tested.Samples were taken from the Food Safety Department and tested.
खाद्य विभाग की टीम खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच करते हुए। (मवाना)
मवाना। त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए मवाना तहसील रोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड सेफ्टी व्हीकल के माध्यम से सड़क पर खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इस अभियान के अंतर्गत मिठाई, मावा, पनीर, सरसों का तेल, बेसन, छोले-भटूरे, चावल सहित कई अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जांच के लिए लैब में भेजा गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोगेंद्र प्रसाद व अतीश कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई का मकसद मिलावटी और अद्योमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इस तरह की कार्रवाई त्योहारों के दौरान बढ़ी हुई मांग और संभावित मिलावट को रोकने के लिए विशेष रूप से की जाती है। इससे पूर्व भी मिठाई की दुकानें, दूध के प्लांट, तेल आदि के सैंपलिंग के कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने इस अभियान के समय दुकानदारों को सतर्क रहने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश भी दिया। इस प्रकार त्योहारों के सीजन में मवाना तहसील रोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का यह सैंपलिंग अभियान उपभोक्ताओं के हित में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। अतीश कुमार ने बताया जिनके सैंपल लेकर जांच की गई, उनकी रिपोर्ट मुख्यालय में दे दी जाएगी। वहीं से सैंपल फेल होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed